मनासा। तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुंडला में चल रही सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा आयोजन का बुधवार को समापन किया गया। व्यास पीठ पर विराजित पंडित नरोत्तम शर्मा द्वारा 7 दिन तक श्री मद भागवत से जुड़े कथा प्रसंगों का मुखारविंद से वर्णन किया। कथा आयोजन में नगर सहित आसपास क्षेत्र से बड़ी संख्या में धर्म प्रेमी लोग शामिल हुए। बुधवार को समापन के अवसर पर क्षेत्रीय विधायक अनिरुद्ध माधव मारू सहित भारत सिंह डांगी , मंडल अध्यक्ष मदन रावत,मुकेश डांगी कैलाश पुरोहित सहित नगर के कई वरिष्ठजन मौजूद रहे। विधायक मारू ने व्यास पीठ को नमन कर पंडित नरोत्तम शर्मा का सम्मान किया। प्रसादी वितरण कर सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा आयोजन का समापन किया गया ।