भोपाल। सुभाष कॉलोनी स्थित मां भवानी शिव हनुमान मंदिर में देवशयनी एकादशी के मौके पर भगवान विष्णु का विधिवत पंचामृत से पूजन किया। इस मौके पर पंडित अनिल दुबे ने विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ किया। वहीं महिलाओं ने चातुर्मास के दौरान मंदिर परिसर में प्रतिदिन शाम को भजन कीर्तन का व्रत लिया।