चित्तौड़गढ़। मुख्यमंत्री पौधारोपण महा अभियान (हरित चित्तौड़) के तहत कुमावत विकास एव सेवा संस्थान के तत्वाधान में 11 पौधे लगाए गए।
संस्थान सचिव एवं पूर्व पार्षद राजकुमार बेरा ने बताया कि गांधी नगर स्थित समाज के निर्माणाधीन चारभुजा कुमावत समाज छात्रावास परिसर एवं छात्रावास के समीप सड़क मार्ग किनारे नीम, शीशम, बिलपत्र, कनेर, जामुन, नींबू करंज जैसे फल, औषधीय और छायादार 11 पौधे लगाए गए।
इस अवसर पर शिक्षाविद् डॉ. श्याम सिंह मंडलिया ने कहा कि वृक्ष लगाने की पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और हरित क्षेत्र का विकास करना है,जिससे आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और स्वस्थ्य वातावरण मिल सके।
संस्थान कोषाध्यक्ष घनश्याम खनारिया ने कहा कि हरियाली का सर्जन हर घर पौधारोपण के तहत हर नागरिक को एक पेड़ मां के नाम लगा कर उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी उठानी चाहिए,ताकि हमारा नगर, जिला एवं प्रदेश हरियाळा राजस्थान व समृद्ध राजस्थान की संकल्पना साकार हो सके।
इस दौरान संस्थान अध्यक्ष बालचंद गेन्दर,वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिवलाल अडाणियां, छात्रावास निर्माण समिति अध्यक्ष किशन लाल धनेरिया,पूर्व सचिव मदन लाल खनारिया, उपाध्यक्ष भंवर लाल सुरलिया, छात्रावास निर्माण समिति कोषाध्यक्ष मनोहर लाड़ना आदि उपस्थित थे,जिन्होंने एक-एक पौधारोपण कर उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।