BREAKING NEWS
BIG NEWS : सोशल मीडिया पर हथियारनुमा कट्टे के साथ.. <<     REPORT : मजदूर-किसानों की 21 सूत्रीय मांगों को लेकर.. <<     खरगोन में गूंजा देशभक्ति का जज्बा! ‘हर घर.. <<     उज्जैन महाकाल में आस्था का सैलाब! श्रावण.. <<     PART - 1: नीमच के तैराक देश-दुनिया में तिरंगा लहरा.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ के राशमी में सोलर पंप की केबल.. <<     पेटलावद में विश्व आदिवासी दिवस की धूम,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में गूंजा राष्ट्रभक्ति का.. <<     KHABAR : जल, जंगल और जमीन के संरक्षण और विरसा मुंडा.. <<     KHABAR : संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा देने डीईओ को पत्र,.. <<     BIG NEWS : नशे के कारोबार पर नीमच पुलिस का शिकंजा,.. <<     KHABAR : जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा.. <<     महाकाल की नगरी में आस्था का महासैलाब, 11 दिन.. <<     सावन के दूसरे सोमवार पर गूंजा हर-हर महादेव,.. <<     KHABAR : मूसलाधार बारिश से शाजापुर बेहाल, सलसलाई.. <<     KHABAR : विश्व आदिवासी दिवस पर पेटलावद में उमड़ा.. <<     शाजापुर में मूसलाधार बारिश का कहर, सलसलाई में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 18, 2024, 4:08 pm
KHABAR : खाटू श्याम से डायरेक्ट जुड़ जाएगा इंदौर, 18 घंटे कोटा में खड़ी रहने वाली हिसार-कोटा ट्रेन को उज्जैन-इंदौर तक चलाने की मांग, पढे़ खबर

Share On:-

इंदौर। कोटा से हिसार के बीच चलने वाली ट्रेन को उज्जैन के रास्ते इंदौर तक जोड़ने की मांग उठी है। दरअसल कोटा-सिरसा-कोटा एक्सप्रेस कोटा में 18 घंटे तक खड़ी रहती है। इस ट्रेन के इंदौर तक बढ़ने से यहां के यात्रियों को खाटू श्याम जी तक सीधी ट्रेन मिल सकेगी। जबकि हिसार से कोटा के बीच के यात्रियों को एक साथ दो ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर के दर्शन करने के लिए ट्रेन की कनेक्टिविटी मिल जाएगी।


19807/08/13/14 कोटा-सिरसा-कोटा एक्सप्रेस ट्रेन का विस्तार नागदा, उज्जैन के रास्ते इंदौर जंक्शन करने की मांग ने जोर पकड़ लिया है।


श्री महाकाल लोक बनने से धर्म नगरी उज्जैन में राजस्थान और देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं कि संख्या में इजाफा हुआ है। इसलिए 19807/08/13/14 कोटा-सिरसा एक्सप्रेस का विस्तार इंदौर तक करने की मांग ने जोर पकड़ लिया है।


कोटा-हिसार एक्सप्रेस कोटा रेलवे स्टेशन पर 18 घंटे खड़ी रहती है। इस समय का सदुपयोग करके इसका इंदौर तक विस्तार किया जा सकता है। श्री महाकाल ज्योतिर्लिंग-उज्जैन, ज्योतिर्लिंग से खाटूश्यामजी, सालासर बालाजी सीकर, जयपुर, इंदौर, हिसार, उज्जैन, ओंकारेश्वर की डायरेक्ट कनेक्ट हो सकेंगे।


रेलवे अप डाउनर्स प्रोग्रेसिव वेलफेयर एसोसिएशन और कोटा-नागदा सेक्शन की अलग-अलग रेलयात्री समितियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने रेलमंत्री के नाम ज्ञापन लिखकर इस ट्रेन को सप्ताह में तीन दिन तक इंदौर तक बढ़ाने की मांग की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE