BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, तीन वाहन.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर हिमांशु चंद्रा.. <<     देवास के इटावा क्षेत्र में मोहर्रम का भव्य.. <<     खरगोन की बेटी आशियाना खान छुएगी आसमान,भारतीय.. <<     खरगोन के गोगाँवा के खेड़ी खुर्द की महिलाओं ने.. <<     VIDEO NEWS: पहले जमीन पर कब्जा, फिर विरोध करने पर.. <<     VIDEO NEWS: अनोखा प्रदर्शन,आवेदनों की माला पहनकर.. <<     VIDEO NEWS: जनसुनवाई में किसान की अनोखी गुहार,दूषित.. <<     BIG NEWS : भाजपा बोर्ड में बगावत, बीजेपी पार्षदों.. <<     VIDEO NEWS: नीमच जनसुनवाई में पहुँचे.. <<     VIDEO NEWS: अनोखा विरोध प्रदर्शन: अस्थि कलश और कटोरा.. <<     VIDEO NEWS: महेश नवमी पर माहेश्वरी समाज की भव्य वाहन.. <<     VIDEO NEWS: मासूम अली असग़र की शहादत का दर्द सुन नम.. <<     VIDEO NEWS: सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौत, जिला.. <<     VIDEO NEWS: मोहर्रम पर दाऊदी बोहरा समाज की अनूठी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     VIDEO NEWS: मोहर्रम में मस्जिद गया परिवार, पीछे से.. <<     KHABAR : पर्यटन बोर्ड द्वारा पंडे-पुजारियों पर.. <<     NEWS : 21वें कल्याण महाकुंभ के तहत 26 जून से होंगे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 18, 2024, 4:48 pm
KHABAR : 72 साथियों की शहादत को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नम आंखों से याद कर शानोशौकत के साथ मुस्लिम समुदाय ने निकाला ताजिया जुलूस, पढे़ खबर

Share On:-

जावद। इंसानियत को बचाने की खातिर शहीद हुए पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम ओर उनका पूरा परिवार सहित उनके 72 साथियों की शहादत को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नम आंखों से याद कर मंगलवार की रात्रि ओर दुसरे दिन बुधवार को दिन के समय नगर में विभिन्न मार्गाे से ताजिया निकाले गए। ढ़ोल ताशों की धुन के साथ ताजियों का जुलूस विभिन्न जगहों से भ्रमण करता हुआ खुर्रा चौक मुकाम पर पहुचा जहां से देर रात को अठाना दरवाजा स्थित नाहर सिंह माता रोड की ओर कर्बला पहुचकर वहा पर ताजियों को सुपुर्द- ए- खाक किया गया है। इस दौरान देश, प्रदेश और नगर में अमन के लिए दुआएं की गए। इससे पहले मंगलवार 09 वें मोहर्रम की रात में आकर्षक रोशनी से झिलमिल मेवाफरोश समाज, खेरातियों, मोमिनो के ताजियों एवं मन्नत के छोटे ताजिए पर फुल अगरबत्ती पेश कर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गाे ने ताजियों की जियारत की और मन्नातें मांगी। हजरत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की याद में मनाए जाने वाले मोहर्रम कि 09वीं रात मंगलवार व बुधवार दिन को नगर में परंपरानुसार ताजिये मुस्लिम धर्मावलंबियों द्वारा निकाले गए। ताजिया निकलने के दौरान चौक- चौराहें ओर मार्ग लोबान की सुगंध से महक ओर या हुसैन या अली के नारों से गूंज उठे वही ढ़ोल ताशो के साथ निकले ताजियों के दर्शनों के लिए बड़ी संख्या में अकीदतमंद नजर आए, अकीदतमंदों ने ताजियों पर फुल अगरबत्ती पेश कर मुल्क में अमन चौन और सुख समृद्धि की दुआएं की तथा लंगर ए आम, खिचड़ा, शरबत आदि का तक्सीम कर शहीदाने कर्बला को याद किया गया। वही मुस्लिम समाज के युवाओं के द्वारा अखाड़ो के उस्तादों, खलीफाओं ओर प्रशासनिक अधिकारीयों का साफा बांधकर स्वागत किया। इस दौरान वक्फ कमेटी नीमच जिला मिडिया प्रभारी नोशाद अली, मेवाफरोश समाज के वरिष्ठ सदर शफी मेवाफरोश, बुंदु मेवाफरोश, ख्वाजा हुसैन, रईस पटेल, हाजी अमजद मेवाफरोश, हाजी मोहम्मद हुसैन रंगरेज, हाजी लाल मोहम्मद रंगरेज, हाजी जाफर हुसैन मेवाफरोश, फिरोज मेवाफरोश, चिमन रंगरेज, रफीक रंगरेज, फिरोज रंगरेज, यासीन रंगरेज रंगरेज, खेरातियों के ताजिया ताजेदार सलीम शाह, नासिर शाह, खेरातियों का अखाड़ा के उस्ताद सय्यद अनवर हुसैन, खलीफा रईस मोहम्मद खान, अध्यक्ष सय्यद बशीर पहलवान, छीपा समाज का अखाड़ा उस्ताद मोहम्मद रफीक छीपा, जाहिद कुंडलावाला, छोटे खान पठान व मोमिनो का ताजिया के ताजेदार निसार एहमद, मौला अली अखाड़ा के अध्यक्ष सद्दाम हुसैन, उस्ताद आजाद हुसैन, खलीफा इमरान पठान, अय्यूब पहलवान, सलीम पठान, अब्बास पठान, सलीम अब्बासी, जाकिर मंसूरी, सलीम शाह, सादिक पठान, अमानत भाई,मेहमुद हुसैन कागदी आदि मौजूद थे। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से एसडीएम राजेश शाह, तहसीलदार यशपाल मुजालदा, एसडीओपी निलेश्वरी डावर, थानाधिकारी जीतेंद्र कुमार वर्मा, जावद पटवारी कन्हैयालाल खेमवानी, पंकज तोमर सुवाखेड़ा, दीपक बनोधा मोड़ी, दिलीप चुंडावत, करुण यादव, अक्षय बोराना, तुलसीराम खुराडिया, धनसुख भाटी, अजय डांगी, योगेन चौहान व एसआई टीआर चौहान, ऐएसआई मनोज यादव, हेडकांस्टेबल में सुरेश पाटीदार, रामधनी यादव, शेलेन्द्र सिंह, दिलीप जाट, राधवेन्द्र सिंह, मोहम्मद रफीक ओर आरक्षक में रविन्द्र पाटीदार, सुनील डिंडोल, नितिन सांखला, अरुण राठौर, चन्द्रपाल सेनी ओर महिला पुलिस बल व नगर परिषद के हुकुम सिंह चन्देल, लाभचन्द धाकड़ सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE