चित्तौड़गढ़। भारतीय सद्भावना मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष साध्वी कल्पना अरुंधति (झाँसी) ने मंच के राष्ट्रीय संरक्षक इंद्रेश कुमार की सहमति से समस्त कार्यकारिणी निरस्त की है। साध्वी कल्पना अरुंधति ने बताया कि मंच की नवीन कार्यकारिणी का पुनः 1 अगस्त से नया गठन शुरू होगा। साथ ही सभी प्रकोष्ठों का भी नए स्तर से गठन किया जाएगा।