मोरवन। गुरुवार को जावद थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम मोरवन के रामदेवरा नगर में 5 वर्षीय बालिका को सांप ने काट लिया, जिससे उसकी दुखद मौत हो गई। परिजन उक्त बालिका को जावद लेकर पहुंचे। जहां पर उक्त बालिका को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। स्थानीय थाना पुलिस ने बालिका के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपूर्द किया है।