चित्तौड़गढ़। अखिल भारतीय जैन सोश्यल श्वेतांबर फेडरेशन पद्मिनी ग्रुप चित्तौड़गढ़ ने 25 बड़े, छायादार पोधों का पौधरोपण किया। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विधालय चंदेरिया मे पौधरोपण कर ग्रुप अध्यक्ष पदमा पगारिया ने विधालय के स्टॉफ को पौधों की पूर्ण देखभाल की जिम्मेदारी सोंपी ।ग्रुप की बहनों के द्वारा नवकार मन्त्र के मंगलाचरण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई साथ ही विधालय के सभी बच्चों और उपस्थित स्टॉफ ने भी पुरी श्रद्धा के साथ मंगलाचरण साथ मे गाया फिर पगारिया ने विधालय के बच्चों से विशेष अनुरोध किया की वो भी उन पौधों की पुरी देख रेख करें व उन्हें नष्ट ना करें साथ ही बच्चों को समझाया की यहीं पौधे बड़े हो कर जब घने छायादार वृक्ष बनेंगे तो उन बच्चों को भी उसका लाभ प्राप्त होगा उन्हें शुद्ध हवा मिलेगी, फल मिलेंगे खेलने के लिये छायादार स्थान मिलेगा, वृक्ष ज्यादा होंगे तो बारिश पुरी होगी उन्हें पानी की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा बच्चों ने भी उत्साह के साथ पौधे लगाने मे मदद की फिर बच्चों को फल वितरण किया गया।
ग्रुप अध्यक्ष पदमा पगारिया के साथ चेयरपर्सन सीमा छाजेड, उपाध्यक्ष रेखा नाहर एवं वंदना अलावत, निशा सिंघवी, चन्दनबाला सहलोत, गरिमा डूंगरवाल, सुनीता पोखरना, कल्पना लोढ़ा आदि ग्रुप की बहने उपस्थित रही। विद्यालय प्रधानाचार्य हस्तीमल वीरवाल ने पद्मिनी ग्रुप के इस सामाजिक सरोकार की सराहना करते हुए सभी का स्वागत किया।