BREAKING NEWS
BIG NEWS : सोशल मीडिया पर हथियारनुमा कट्टे के साथ.. <<     REPORT : मजदूर-किसानों की 21 सूत्रीय मांगों को लेकर.. <<     खरगोन में गूंजा देशभक्ति का जज्बा! ‘हर घर.. <<     उज्जैन महाकाल में आस्था का सैलाब! श्रावण.. <<     PART - 1: नीमच के तैराक देश-दुनिया में तिरंगा लहरा.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ के राशमी में सोलर पंप की केबल.. <<     पेटलावद में विश्व आदिवासी दिवस की धूम,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में गूंजा राष्ट्रभक्ति का.. <<     KHABAR : जल, जंगल और जमीन के संरक्षण और विरसा मुंडा.. <<     KHABAR : संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा देने डीईओ को पत्र,.. <<     BIG NEWS : नशे के कारोबार पर नीमच पुलिस का शिकंजा,.. <<     KHABAR : जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा.. <<     महाकाल की नगरी में आस्था का महासैलाब, 11 दिन.. <<     सावन के दूसरे सोमवार पर गूंजा हर-हर महादेव,.. <<     KHABAR : मूसलाधार बारिश से शाजापुर बेहाल, सलसलाई.. <<     KHABAR : विश्व आदिवासी दिवस पर पेटलावद में उमड़ा.. <<     शाजापुर में मूसलाधार बारिश का कहर, सलसलाई में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 19, 2024, 11:11 am
KHABAR : नीमच जिले के रामपुरा में मुस्लिम धर्मावलंबियों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया मोहर्रम का पर्व, मदार बागसे उठा ताजियों का कारवां, पढ़े अजय सिंह सिसौदिया के साथ शेख ईसाक की खबर 

Share On:-

रामपुरा। नगर में मोहर्रम पर्व हर्षाेल्लास उमंग के साथ मनाया गया इससे पूर्व यादे हुसैन मनाने का सिलसिला जारी था। गौरतलब है कि रामपुरा में मोहर्रम पर्व एक दिन बाद तक मनाया जाता है।
मदारबाग से बीती रात 12 बजे लगभग 20 ताजियों का मुकाम उठा ताजियों का यह कारवां जुलूस के रूप में छोटा बाजार होते हुए आज प्रातः 5 बजे लालबाग पहुंचा जहां से दोपहर 2 बजे बैंड की मनमोहक धुन ले लो शहीदे आजम ले लो सलाम हमारा, नाना सलाम लीजिए शब्बीर जा रहे हैं बैंड की गमगीन धुन के साथ तथा शहिदाने कर्बला की शान में गमगीन मर्सीहो तथा अखाड़े के हैरत अंगेज कारनामों के साथ  ताजियों का यह कारवां कर्बला की जानिब चला। जिसमें हजारों स्त्री पुरुष बच्चे शामिल रहे शाम 6 बजे गांधीसागर जलाशय की और ताजिए पहुंचें। बाद उन्हे विसर्जित किए गए। गौरतलब है कि मोहर्रम की 1 तारीख से ही रामपुरा नगर में यादें हुसैन मनाने का सिलसिला जारी था जिसमें जगह-जगह गली मोहल्लों में लंगर हलीम शरबत का आयोजन किया जा रहा था। वही 10 रोजा तकरीर का कार्यक्रम मदारबाग और मुल्तानी मोहल्ले में आयोजित किया गया जिसमें बाहर से आए उलेमा ए इकराम ने इमाम हुसैन की शहादत पर रोशनी डाली। मोहर्रम के अवसर पर हुसैनी लंगर कमेटी की जानिब से लंगर सहभोज का भी सराहनीय आयोजन किया गया जिसमें प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष  भी हजारों की संख्या में रामपुरा सहित बाहर से आए अकीदतमंद जायरिनों ने भोजन ग्रहण किया।
मोहर्रम के अवसर पर पुलिस व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रही वहीं विद्युत विभाग नगर परिषद का सराहनीय योगदान रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE