नीमच। जिला मुख्यालय के नजदीक के गांव रेवली देवली में गुरुवार को दोपहर में जब आसमान में बादल मंडराने लगे और कुछ ही देर में झमाझम बारिश बारिश शुरू हो गई तो कुछ ही देर में भयानक कड़कड़ाहट के साथ आकाशीया बिजली दशरथ मेनारिया के खेत के मेड़ पर खड़े एक पेड़ पर गिरी जिससे पेड़ दो भागों में विभक्त हो गया। साथ ही पेड़ के पास एक खाईनुमा गड्ढा हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियो का कहना है कि यह तो गनीमत रही की नींदाई खुदाई का काम चालू तथा बारिश से कुछ समय पहले ही यहां आसपास में महिलाएं नींदाई खुदाई कर रही थी। लेकिन बारिश को देखते हुए वह खेतों से बाहर चली गई थी अन्यथा बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। इसलिए कहा जाता है कि बारिश के वक्त पेड़ के नीचे नहीं खड़ा होना चाहिए।