BREAKING NEWS
VIDEO NEWS:नीमच भाजपा में मैडम की जंबो टीम.. <<     KHABAR : खरगोन में पहली बार निकली भगवान जगन्नाथ की.. <<     KHABAR : खरगोन में वन कर्मचारी संघ ने पदोन्नति.. <<     NEWS : राणा पूंजा भील समाज विकास समिति ने बच्चों.. <<     KHABAR : टंट्याभील चौराहे पर 17 दिन से.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में एमपी को मिले ₹20,193 करोड़ के निवेश.. <<     मलेनी नदी शिव मंदिर में घटना, आरोपियों की.. <<     BIG NEWS : नीमच भाजपा में संगठन विस्तार, जिला.. <<     शहडोल फर्जी डॉक्टर केस: डिप्टी सीएम राजेंद्र.. <<     KHABAR : निजी स्कूलों की मनमानी पर उठे सवाल,.. <<     BIG NEWS : एमपी में नाइट शिफ्ट करने वालों को मिलेगी.. <<     KHABAR : श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का संगम, जय.. <<     नीमच के रेवली देवली में बड़ा खतरा टला,किसान.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव में अवधेश नायक पर दोनों.. <<     KHABAR : पन्ना में गौसेवा का महाशंखनाद, रावतपुरा.. <<     BIG NEWS : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 13, 2024, 12:20 pm
KHABAR : प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी नीलम चौहान ने किया आंगनवाड़ी केन्द्रों पर भ्रमण, पोषण माह की गतिविधियों का अवलोकन कर दी आवश्यक समझाइश, पढ़े खबर 

Share On:-

शाजापुर। प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी नीलम चौहान ने आज पोषण माह की गतिविधियों का अवलोकन करने के लिए ग्राम हीरपुरबज्जा, गोपीपुर, लोहरवास, रावणखेड़ा के आंगनवाड़ी केन्द्रों पर भ्रमण किया। इस दौरान गोपीपुर में आयोजीत पोषण गतिविधी के दौरान महिलाओं व बालिकाओं को एनीमीया से बचाव के लिए पोषणयुक्त खानपान की समझाईश दी गई। साथ ही ग्राम हीरपुरटेका के सरपंच अमृतलाल पाटीदार की अध्यक्षता में आंगनवाडी केंद्र पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 
इस दौरान उपस्थित परियोजना अधिकारी नेहा चौहान ने वनस्टॉप सेंटर एवं संतुलित पोषण प्रदर्शनी लगवाकर टेकहोम राशन से बनाई जाने वाली रेसीपी एवं सहजन एवं स्थानीय फल सब्जीयों के उपयोग करने की जानकारी प्रदाय की। इस दौरान उपस्थित नीलम चौहान ने लाडली लक्ष्मी योजना की पात्र बालिकाओ की शिक्षा निरंतर रखते हुए खाते आधार लिंक करवाने की समक्षाईश दी। साथ ही गर्भवती महिलाओं को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के बारे में बताया। साथ ही सुरक्षित, असुरक्षित स्पर्श एवं बेटी बचाओ - बेटी पढाओ के तहत बेटीयों की सुरक्षा संबंधी नियम एवं टोलफ्री नं. 1098 की जानकारी दी। अंत में पोषण संबंध शपथ दिलवाई गयी। इस दौरान आंगनवाडी केन्द्र प्रीति जोशी, सुमन मालवीय एवं गांव की महिलाए व बच्चे उपस्थित थे।

पोषण माह अंतर्गत मक्सी की आंगनवाडी केन्द्र वार्ड 1 में कुपोषित बच्चों की स्वस्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। जिसमें आसपास की अन्य आंगनवाड़ी केंद्र वार्ड 2, 3, 4, 8 एवं वार्ड 13 से भी कुपोषित बच्चे बुलवाए गए और उन बच्चों की स्वास्थ्य जांच करवाई गई। स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रोहित  कुशवाह आयुर्वेदिक हॉस्पिटल मक्सी द्वारा बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक मेडिसिन दी गई। इस मौके पर माताएं बच्चे लेकर उपस्थित हुई। एएनएम वर्षा जादोन, पर्यवेक्षक एवम आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भी मौजूद रही। महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य संबंधित आवश्यक पोषक तत्व जैसे कि विटामिन की शरीर में क्या उपयोगिता है और किस तरह से शरीर को प्राप्त होता है और इसकी कमी के क्या लक्षण हो सकते हैं किन-किन चीजों से विटामिन सी प्राप्त होता है संपूर्ण विषय पर विस्तृत चर्चा की गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE