BREAKING NEWS
KHABAR : छात्रों की गूंज में गूंजेगी बड़वानी के.. <<     KHABAR : तराना में बालरंग प्रतियोगिता का स्थान.. <<     KHABAR : सनातन ध्वज और संतों का सान्निध्य, स्वामी.. <<     KHABAR : बहु उत्पाद खाद्य विकिरण इकाई की स्थापना.. <<     KHABAR : बीआरसी एवं एपीसी पदों के लिए पात्रता.. <<     KHABAR : एमआईडीएच योजना से संतरे की खेती ने बदली.. <<     KHABAR : राज्य स्तरीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता.. <<     BIG REPORT : होटल-रेस्टोरेंट निरीक्षण अभियान में.. <<     #BREAKING: #मां #बगलामुखी के दर्शन को निकले थे.. <<     #बूंदी _में #बारिश का कहर! #खेतों _ में डूबी.. <<     #क्या बंद हो जाएगी #लाडली बहाना योजना! ₹1500 की.. <<     नई अफीम नीति से पहले किसानों का हल्लाबोल!.. <<     BIG REPORT : 45 साल पुराने कुएं की खुदाई को लेकर फिर.. <<     NEWS : माउंट आबू में दुबड़ी आठें पर्व की धूम,.. <<     KHABAR : निमाड़ी भाषा को क्षेत्रीय भाषा का दर्जा.. <<     BIG NEWS : राहुल गांधी पहुंचे इंदौर, कार्यकर्ताओं.. <<     BIG NEWS : नीमच से रतलाम तक नशे की खेप पहुंचाने की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 17, 2026, 2:37 pm
KHABAR : खरगोन में वन कर्मचारी संघ ने पदोन्नति प्रक्रिया पर उठाए सवाल, डीएफओ कार्यालय में सौंपा ज्ञापन, पढे़ अबरार पठान की खबर 

Share On:-

खरगोन। मध्यप्रदेश वन कर्मचारी संघ जिला शाखा खरगोन ने वनरक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए वन मंडल अधिकारी कार्यालय पहुंचकर वन संरक्षक के नाम ज्ञापन सौंपा। संघ ने नियमों के अनुसार संशोधित पदोन्नति आदेश जारी करने की मांग की है।

संघ पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि 13 जुलाई 2026 को जारी वनपाल पदोन्नति आदेश में मध्यप्रदेश लोक सेवा पदोन्नति नियम-2025 के नियम 11(3) का पालन नहीं किया गया। इसके चलते कई वरिष्ठ और पात्र वनरक्षक पदोन्नति से वंचित रह गए, जबकि उनसे 10 से 12 वर्ष कनिष्ठ कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ मिल गया।

ज्ञापन में संघ ने मांग की कि वृत्त स्तर पर सभी वनरक्षकों की समेकित वरिष्ठता सूची मेरिट के आधार पर जारी की जाए और उस पर आपत्तियां आमंत्रित कर नियमानुसार पुनः परीक्षण किया जाए।

संघ ने कहा कि पदोन्नति प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करते हुए संशोधित पदोन्नति आदेश जारी किया जाना चाहिए, ताकि पात्र कर्मचारियों को उनका अधिकार मिल सके।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE