BREAKING NEWS
KHABAR : राज्य स्तरीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता.. <<     BIG REPORT : होटल-रेस्टोरेंट निरीक्षण अभियान में.. <<     #BREAKING: #मां #बगलामुखी के दर्शन को निकले थे.. <<     #बूंदी _में #बारिश का कहर! #खेतों _ में डूबी.. <<     #क्या बंद हो जाएगी #लाडली बहाना योजना! ₹1500 की.. <<     नई अफीम नीति से पहले किसानों का हल्लाबोल!.. <<     BIG REPORT : 45 साल पुराने कुएं की खुदाई को लेकर फिर.. <<     NEWS : माउंट आबू में दुबड़ी आठें पर्व की धूम,.. <<     KHABAR : निमाड़ी भाषा को क्षेत्रीय भाषा का दर्जा.. <<     BIG NEWS : राहुल गांधी पहुंचे इंदौर, कार्यकर्ताओं.. <<     BIG NEWS : नीमच से रतलाम तक नशे की खेप पहुंचाने की.. <<     NEWS : सांवलियाजी धाम में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 21.. <<     BIG NEWS : झूठ की गूंज बनाम छात्रों की गूंज,.. <<     BIG NEWS : पति की दूसरी शादी की खबर सुनकर कुंडलिया.. <<     KHABAR : दिनारा में नकली डीईएफ यूरिया बनाने का.. <<     NEWS : रिद्धि-सिद्धि गरबा मंडल के महोत्सव में.. <<     NEWS : अनन्त चतुर्दशी पर पचास हजार से अधिक.. <<     NEWS : तेजा दशमी एवं किसान सम्मेलन मे भाग लेगें.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 19, 2026, 3:46 pm
BIG NEWS : नीमच से रतलाम तक नशे की खेप पहुंचाने की तैयारी नाकाम, दलौदा पुलिस ने हाईवे पर घेराबंदी कर कंटेनर को पकड़ा, तलाशी लेते ही उड़े अधिकारियों के होश, 71 किलो माल के साथ दो तस्कर चढ़े हत्थे, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ दलौदा पुलिस ने शनिवार को कार्रवाई करते हुए 71 किलो डोडाचूरा जब्त किया। पुलिस ने कंटेनर चालक को गिरफ्तार किया। पूछताछ में चालक ने डोडाचूरा नीमच जिले के सगरग्राम से लाना बताया। इसके बाद पुलिस ने डोडाचूरा उपलब्ध कराने के आरोप में एक अन्य व्यक्ति को भी गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई में कंटेनर सहित करीब 50.65 लाख रुपये कीमत का माल जब्त किया गया है।

मुखबिर की सूचना पर हाईवे पर नाकाबंदी-
पुलिस के अनुसार दलौदा थाना टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नीले रंग के अशोक लीलैंड कंटेनर क्रमांक आरजे 14 जीपी 2337 में नीमच की ओर से डोडाचूरा भरकर रतलाम ले जाया जा रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी रविंद्र प्रताप डांगी ने टीम गठित की। टीम ने ग्राम लखमाखेड़ी के पास महू-नीमच हाईवे पर नाकाबंदी कर संदिग्ध कंटेनर को रोका। कंटेनर चालक ने पूछताछ में अपना नाम सुखराम पिता रामचंद्र जाट (33) निवासी बांदरसिंदरी, जिला अजमेर, राजस्थान बताया।

परचून के सामान के बीच चार कट्टों में छिपाया था डोडाचूरा-
पुलिस ने कंटेनर की तलाशी ली तो बिल्टी के अनुसार उसमें परचून का सामान भरा मिला। इसी सामान के बीच चार प्लास्टिक के कट्टों में कुल 71 किलो डोडाचूरा छिपाकर रखा गया था। पुलिस ने सुखराम को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया।

पूछताछ में सुखराम ने पुलिस को बताया कि वह डोडाचूरा नीमच जिले के सगरग्राम में हाईवे किनारे स्थित हैप्पी हरियाणा ढाबे के गुरमित उर्फ हैप्पी पिता बलदेव सिंह तरखान (40) से लेकर आया था। पुलिस ने गुरमित को भी गिरफ्तार कर लिया। वह मूल रूप से पंजाब के होशियारपुर जिले के हरसीपिंड गांव का निवासी बताया गया है और वर्तमान में सगरग्राम में रह रहा था।

कंटेनर समेत 50.65 लाख रुपये का माल जब्त-
पुलिस के अनुसार कार्रवाई में करीब 40 लाख रुपये कीमत का अशोक लीलैंड कंटेनर जब्त किया गया है। कंटेनर में बिल्टी के अनुसार परचून का सामान भी भरा हुआ था। इसके अलावा करीब 10.65 लाख रुपये कीमत का 71 किलो डोडाचूरा बरामद किया गया। इस तरह जब्त माल की कुल कीमत करीब 50.65 लाख रुपये बताई गई है।

सप्लाई चैन की जांच में जुटी पुलिस-
थाना प्रभारी रविंद्र प्रताप डांगी ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों से डोडाचूरा के स्रोत और उसकी सप्लाई चैन के संबंध में पूछताछ की जा रही है। आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE