चित्तौडगढ। चित्तौड़ महोत्सव समिति के बेनर तले अनन्त चतुर्दशी के विशाल चल समारोह में हजारों श्रद्धालुओ हेतु महाप्रसाद आयोजन के लिए खरड़ेश्वर महादेव मंदिर परिसर में समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई।
चित्तौड़गढ़ महोत्सव समिति प्रवक्ता रमेश पारीक ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया की संस्थापक अध्यक्ष सुनील ढीलीवाल ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए विस्तृत कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अनन्त चर्तुदशी पर श्सूचना केन्द्र के बाहर हलवाई राजकुमार शर्मा के नेतृत्व में 100 हलवाइयो एवं 70 मजदूरो की टीम द्वारा पचास हजार से अधिक श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद तैयार किया जायेगा जिसमें आलू टमाटर, दाना मैथी, पकोड़ी, मिर्ची गट्टे, अचार, नमकीन की सब्जी व पूड़ी तैयार की जायेगी।
पुरुष एवं महिलाओं के लिए अलग-2 काउन्टर लगाकर महाप्रसाद वितरण किया जायेगा। यह आयोजन प्रतिवर्ष भामाशाहो की मदद से होता आ रहा है। भामाशाह स्वयं आगे आकर तेल, आटा, सब्जी, गैस टंकी आदि का सहयोग करते है। इस वर्ष भी सम्पूर्ण जल व्यवस्था राजेश ईनानी, बर्तन की व्यवस्था चंडक बर्तन भण्डार, टेन्ट व्यवस्था मंगलम टेन्ट व माईक व्यवस्था विनायक, साउण्ड द्वारा निःशुल्क उपलब्ध करायी जायेगी। सब्जियों में प्रयुक्त सभी प्रकार के मसाले प्रमोद, लविश सिसोदिया द्वारा सहयोग रहेगा, सब्जी व्यवस्था संजय जैन द्वारा उपलब्ध कराई जायेगी। आयोजन में भामाशाहों की सहायता के पश्चात अतिरिक्त होने वाले व्यय में उमेश अग्रवाल, सांवरिया सेठ, राकेश मालू, शैलेन्द्र सोनी, अर्जुन मुंदड़ा, पंकज डांगी निम्बाहेड़ा -शम्भूपुरा, अरविंद ढीलिवाल द्वारा सहयोग किया जायेगा संस्थापक ढीलीवाल के अनुसार यह संपूर्ण कार्यक्रम सर्व समाज का है इसमें कोई भी व्यक्ति तन मन और धन से सहयोग करना चाहे तो अभिनंदन है ओर भी भामाशाह अगर सहयोग करना चाहे तो उनका भी स्वागत है।
आयोजन को लेकर विभिन्न समितियो का गठन किया गया। जिसमे भोजन समिति रमेश लढ्ढा, अनिल गिदवानी, गुड्डू भाई, राजेश न्याति, रमेश पारीक, अशोक छाजेड़, नरेंद्र महात्मा, कैलाश सोनी, अशोक छाजेड़,सत्यनारायण मूंदड़ा, मनोहर शर्मा, गोविंद बजाज, कमलेश सिंघवी अभय बोहरा,प्रवीण जैन, अशोक लोढ़ा,बसंती लाल मेहता, प्रकाश पोखरणा,नवनीत मोदी,अनिल लढ्ढा,राधेश्याम तेली,महेन्द्र टोंग्या, भोजन सामग्री वितरण समिति संजय जैन, अपुल चीपड़, देव शर्मा, अर्पित बोहरा, गोपाल सोलंकी, गोपाल बाहेती, लक्ष्मण छिपा, शैलेंद्र रांका, पंकज चेचाणी, जे पी वंगानी, ललित टेहल्यानी, सुरेंद्र टेलर, सौरभ ढ़ीलिवाल, ऋषि उपाध्याय,विनीत भड़कतिया, कमल तोषनीवाल, जितेंद्र परमार, तरुण छाजेड़, सुंदर जड़िया, छोटू माली जल व्यवस्था समिति अनिल गिदवानी, गोपाल सोलंकी, राजेश ईनाणी टेंट व पंडाल समिति अनिल गिदवानी, राजेश न्याति, योगेश सारस्वत मजदूर व साफ सफाई समिति मुकेश नाहटा, मुकेश छाजेड़, आयुष मेहता जनरेटर व लाइट व्यवस्था राजेश न्याति, अजय बनवार बर्तन व्यवस्था समिति लक्ष्मण छिपा, दिनेश वैष्णव, मनीष चंडक, सब्जी संजय जैन ईंधन व गैस टंकी बद्री काबरा, मांगीलाल सुथार महिला काउंटर एटीबीएफ महिला टीम द्वारा पूर्णिमा मेहता, वीणा ढीलीवाल अनामिका चौहान, राखी गुप्ता, मीनाक्षी लड्ढा, सपना जैन, सुरेखा मेहता, सीमा छाजेड़, श्वेता व निशिका ढ़ीलिवाल, तारा पारिक, तारा सहलोत, दीपिका छिपा, उषा कुमावत डिस्पोजल अरविंद अजमेरा अन्य सुनील ढ़ीलिवाल, उमेश अग्रवाल, रवि अग्रवाल, योगेश अग्रवाल, कुलदीप सिंह राजपूत, रौनक ढ़ीलिवाल, अमित सोमानी, ओम भंडारी, अभय बोहरा, प्रकाश पोखरना, पंकज उपाध्याय, प्रीतम तनेजा, नेमीचंद भाट, पी के जागेटिया, राजू ओझा, राहुल सोनी, राजू कुमावत आदि प्रचार प्रसार समिति रमेश पारीक माइक व साउंड अनिल वैष्णव फ्लैक्स राकेश सोनया, रामनरेश अग्रवाल, श्याम पुरोहित को जिम्मेदारी दी गई।