चित्तौडगढ। जिला जाट समाज संस्था की ओर से कल 20 सितम्बर रविवार को तेजादशमी महोत्सव एवं विशाल किसान सम्मेलन का आयोजन होगा।
इस सम्मेलन मे नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल को आमंत्रित किया गया है और सांसद बेनीवाल की कार्यक्रम मे भाग लेने की स्वीकृति पदाधिकारीयों को मिल चुकी है। कार्यक्रम की तैयारियॉ जोरों-शोरों से चल रही हैं, समाज के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण तैयारियों मे जुटे हुए है।
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रविवार को चितौडगढ मे 27वॉ तेजादशमी महोत्सव का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम मे प्रातः 9 बजे चितौडगढ के विभिन्न ब्लॉक से जुलुस के रूप मे महिला-पुरूष, युवा वर्ग इन्दिरागांधी स्टेडियम मे एकत्रित होगें तथा इंदिरागांधी स्टेडियम से विशाल शोभायात्रा के रूप मे कलेक्टी चौराहा होते हुए जाट छात्रावास पहूंचेगे। शोभायात्रा मे तेजाजी महाराज की तस्वीर एवं विभिन्न झांकिया आकर्षित रहेगी। उॅट, घोडे, बग्गी व निजी वाहनों के साथ शोभायात्रा में युवा नाचते गाते व विभिन्न प्रदर्शन करते हुए शामिल होगें। इस विशाल शोभायात्रा में सांसद हनुमान बेनीवाल भी शामिल होगें। शोभायात्रा में जाट समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं गणमान्य नेता भी भाग लेगें।
संस्था के उपाध्यक्ष गोवर्धनलाल जाट, एडवोकेट शिवनारायण जाट, ने बताया कि शोभायात्रा दोपहर एक बजे जाट छात्रावास सैंती पर विशाल किसान सम्मेलन मे परिवर्तित हो जाएगी। किसान सम्मेलन हेतु संस्था की ओर से विशाल डोम व स्टेज की व्यवस्था की गयी है तथा तेजाजी मंदिर पर सजावट कर हवन पूजा पाठ होगे तथा सभी तेजाजी मंदिर पर दर्शन करेगें। किसान सम्मेलन मे नागौर संासद हनुमान बेनीवाल, सांसद सी.पी.जोशी, पूर्व सांसद उदयलाल आंजना,पूर्व मंत्री श्रीचन्द्र कृपलानी, पूर्व राज्य मंत्री सुरेन्द्रसिंह जाडावत, सहकारिता मंत्री गौतम दक, चितौडगढ विधायक चन्द्रभानसिह आक्या, बेगू विधायक सुरेश धाकड, कपासन विधायक अर्जुनलाल जीनगर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया, भाजपा जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी, अन्य जनप्रतिनिधीयों को आमन्त्रित किया है।
इस कार्यक्रम को भव्य रूप देने के लिए जाट समाज अध्यक्ष देवीलाल, पूर्व विधायक बद्रीलाल जाट, विधायक प्रत्याशी बद्रीलाल जगपुरा, पूर्व अध्यक्ष मिठूलाल जाट, प्रधान भैरूलाल जाट, रामरतन चौधरी, महिला जिलाध्यक्ष सीतादेवी जाट, बालिका छात्रावास अध्यक्ष रामलाल जाट, युवाध्यक्ष सागर चौधरी, सचिव कैलाश जाट, कोषाध्यक्ष शम्भुलाल जाट, सरंक्षक नगजीराम जाट, गोपाललाल कारूण्डा, मेवाड मालवा अध्यक्ष उॅकारलाल ऐराल, एवं चित्तौड ब्लॉक अध्यक्ष पप्पुलाल उदपुरा, देवीलाल निम्बाहेडा, शहर अध्यक्ष भैरूलाल जाट, भदेसर से शंकरलाल जाट, डूंगला से पोखरलाल जाट, बडीसादडी से हीरालाल जाट, कपासन से बद्रीलाल, राशमी अध्यक्ष बालुराम जाट, बेगू अध्यक्ष बद्रीलाल, रावतभाटा अध्यक्ष महावीर चौधरी, बस्सी से नंदलाल पाल, गंगरार से रामेश्वरलाल जाट, आदि छात्रावास पर विभिन्न व्यवस्थाओं मे लगे हुए है। कार्यक्रम मे 10 क्विंटल हलवे का प्रसाद, रतनलाल डूंडा रूद का खेडा की ओर से वितरण किया जाएगा। इस कार्यक्रम मे समाज के प्रतिभावान छात्र छात्राओं को मुख्य अतिथि के द्वारा सम्मानीत किया जाएगा।