BREAKING NEWS
NEWS : सांवलियाजी धाम में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 21.. <<     BIG NEWS : झूठ की गूंज बनाम छात्रों की गूंज,.. <<     BIG NEWS : पति की दूसरी शादी की खबर सुनकर कुंडलिया.. <<     KHABAR : दिनारा में नकली डीईएफ यूरिया बनाने का.. <<     NEWS : रिद्धि-सिद्धि गरबा मंडल के महोत्सव में.. <<     NEWS : अनन्त चतुर्दशी पर पचास हजार से अधिक.. <<     NEWS : तेजा दशमी एवं किसान सम्मेलन मे भाग लेगें.. <<     KHABAR : विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम निरस्त होने को.. <<     KHABAR : खेत में अकेली थी प्रेम बाई, रात में पहुंचा.. <<     KHABAR : सीईआईआर पोर्टल से शाजापुर पुलिस की बड़ी.. <<     KHABAR : कोलारस में दधिकांधा उत्सव से राधाष्टमी.. <<     KHABAR : इश्क, सियासत और राहुल का तिलस्म, जब इंदौर.. <<     BIG NEWS : तीन साल से पुलिस को चकमा दे रहा था 15 हजार.. <<     REPORT : जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की 108वीं.. <<     KHABAR : किसान अपनी ऑर्गेनिक फसलों पर लगाएं टैग,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में 24 घंटे में हुई झमाझम, इस.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 19, 2026, 2:32 pm
KHABAR : खेत में अकेली थी प्रेम बाई, रात में पहुंचा मौत का सौदागर, सिर पर वार कर 55 साल की विधवा की हत्या, पढे़ दीपक कुमार गर्ग की खबर 

Share On:-

शहडोल। शहडोल के सीधी थाना क्षेत्र में एक ऐसा हत्याकांड सामने आया है, खेत में बने घर में अकेली जिंदगी गुजार रही 55 वर्षीय विधवा महिला प्रेम बाई अहिरवार की रात के अंधेरे में हत्या कर दी गई,सुबह महिला की लाश मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। 


सीधी थाना प्रभारी शिवेंद्र भगत के  मुताबिक महिला के सिर पर किसी भारी वस्तु से वार किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई,घटना ग्राम दरैन बाहा टोला की है। मृतका प्रेम बाई अहिरवार, पति स्वर्गीय राम नारायण अहिरवार, अपने खेत में बने मकान में अकेली रहती थीं, उनके पति शिक्षक थे और उनके निधन के बाद से प्रेम बाई ने खेत को ही अपना ठिकाना बना लिया था। 


परिवार में उनके दो बेटे हैं।  ऐसे में प्रेम बाई की हत्या ने पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर रात में उनके घर तक कौन पहुंचा और हत्या की वजह क्या थी। 


सीधी थाना प्रभारी शिवेंद्र भगत के अनुसार, रात के दौरान अज्ञात व्यक्ति द्वारा महिला पर हमला किए जाने की जानकारी सामने आई है। गंभीर चोट के कारण महिला की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। 


पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हत्या में इस्तेमाल की गई वस्तु, आरोपी की पहचान और वारदात के पीछे की वजह का पता लगाने के लिए पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही महिला के संपर्क में रहने वाले लोगों और रात के समय इलाके में हुई संदिग्ध गतिविधियों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE