तराना। कन्या विद्यालय की बालिकाओं द्वारा विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम को निरस्त किए जाने को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। अपनी मांगों को लेकर बालिकाएं सड़क पर उतर आईं और विरोध जताते हुए चक्का जाम कर दिया। इससे मौके पर कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति निर्मित हो गई।
सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और बालिकाओं से चर्चा कर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। इस दौरान आंदोलन कर रही बालिकाओं एवं पुलिस अधिकारियों के बीच तीखी बहस भी हुई।
आंदोलनकारियों का आरोप है कि पुलिस प्रशासन द्वारा उनकी मांगों को सुनने के बजाय आंदोलन समाप्त करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। बालिकाओं ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं होती, तब तक वे अपना विरोध जारी रखेंगी।
मौके पर पुलिस बल की मौजूदगी के चलते स्थिति पर निगरानी रखी गई। मामले को लेकर विद्यालय प्रबंधन एवं प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। बालिकाओं की मांग और कार्यक्रम निरस्त किए जाने के कारणों को लेकर प्रशासन की ओर से स्थिति स्पष्ट किए जाने की मांग की जा रही है।