BREAKING NEWS
BIG NEWS : राहुल गांधी पहुंचे इंदौर, कार्यकर्ताओं.. <<     BIG NEWS : नीमच से रतलाम तक नशे की खेप पहुंचाने की.. <<     NEWS : सांवलियाजी धाम में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 21.. <<     BIG NEWS : झूठ की गूंज बनाम छात्रों की गूंज,.. <<     BIG NEWS : पति की दूसरी शादी की खबर सुनकर कुंडलिया.. <<     KHABAR : दिनारा में नकली डीईएफ यूरिया बनाने का.. <<     NEWS : रिद्धि-सिद्धि गरबा मंडल के महोत्सव में.. <<     NEWS : अनन्त चतुर्दशी पर पचास हजार से अधिक.. <<     NEWS : तेजा दशमी एवं किसान सम्मेलन मे भाग लेगें.. <<     KHABAR : विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम निरस्त होने को.. <<     KHABAR : खेत में अकेली थी प्रेम बाई, रात में पहुंचा.. <<     KHABAR : सीईआईआर पोर्टल से शाजापुर पुलिस की बड़ी.. <<     KHABAR : कोलारस में दधिकांधा उत्सव से राधाष्टमी.. <<     KHABAR : इश्क, सियासत और राहुल का तिलस्म, जब इंदौर.. <<     BIG NEWS : तीन साल से पुलिस को चकमा दे रहा था 15 हजार.. <<     REPORT : जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की 108वीं.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 19, 2026, 2:58 pm
NEWS : रिद्धि-सिद्धि गरबा मंडल के महोत्सव में सामाजिक समरसता का संदेश, पांचवें दिन गरबा-डांडिया ने बांधा समां, रविवार को गणपति को लगेगा 56 भोग, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। वार्ड संख्या 33 स्थित मीणा मोहल्ले में न्यू रिद्धि-सिद्धि गरबा मंडल की ओर से आयोजित दस दिवसीय गणेश महोत्सव के पांचवें दिन धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक उत्साह और सामाजिक समरसता का संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में महिला-पुरुषों ने गरबा-डांडिया में उत्साहपूर्वक भाग लिया, वहीं महिलाओं के लिए आयोजित पेचक रेस प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रही।

कार्यक्रम में चित्तौड़गढ़ व्यापार महासंघ के अध्यक्ष सुनील जागेटिया मुख्य अतिथि रहे। व्यापार महासंघ के सहसचिव मुकेश जाट, जैन समाज ओसवाल संघ के अध्यक्ष राजेश सेठिया, विनोद चंडक तथा अभियंता अनिल सुखवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों का आयोजकों की ओर से उपरना ओढ़ाकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान आतिशबाजी भी की गई।

व्यापार महासंघ अध्यक्ष सुनील जागेटिया ने कहा कि रिद्धि-सिद्धि गरबा मंडल का आयोजन सामाजिक समरसता का संदेश दे रहा है। अनुशासन के साथ सनातन संस्कारों को आगे बढ़ाने का प्रयास अनुकरणीय है। ओसवाल संघ अध्यक्ष राजेश सेठिया ने भी आयोजन की सराहना करते हुए इसे सामाजिक सहभागिता का सकारात्मक माध्यम बताया।

महोत्सव की शुरुआत गणेश पूजन एवं आरती के साथ हुई थी। आयोजन की विशेष पहल के तहत प्रतिदिन गणपति आरती के बाद सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया जा रहा है। इसके बाद गरबा-डांडिया सहित विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। दस दिवसीय आयोजन में बच्चों और बड़ों के लिए अलग-अलग प्रतियोगिताएं रखी गई हैं तथा विजेताओं को पुरस्कार दिए जाएंगे।

रविवार को गणपति को लगेगा 56 भोग
महोत्सव के आगामी कार्यक्रम के तहत रविवार को भगवान गणपति को 56 भोग अर्पित किया जाएगा। इसके लिए सर्वसमाज की महिलाओं को ऐच्छिक रूप से 85 पर्चियां वितरित की गई हैं। पर्ची के माध्यम से निर्धारित प्रसाद के पकवान महिलाएं अपने-अपने घरों से तैयार कर लाएंगी और सामूहिक रूप से भगवान गणपति को 56 भोग अर्पित किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार इस पहल का उद्देश्य धार्मिक आयोजन के साथ सर्वसमाज की महिलाओं की सहभागिता सुनिश्चित करना है।

मंडल की ओर से शहरवासियों से सपरिवार आयोजन में शामिल होने की अपील की गई है। आयोजकों ने स्पष्ट किया कि महोत्सव सामाजिक सहभागिता, धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक एकता को समर्पित है तथा इसमें सभी समाजों के लोगों का स्वागत है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE