नीमच। जिले में चालू वर्षाकाल में अब तक औसत 26.9 इंच बारिश दर्ज की गई है। पिछले वर्ष इसी अवधि तक जिले में 44.0 इंच बारिश रिकॉर्ड हुई थी। शनिवार सुबह 8 बजे समाप्त हुए पिछले 24 घंटे में जिले के तीनों विकासखंडों में बारिश हुई।
इस दौरान नीमच विकासखंड में 1.5 इंच, जावद में 0.7 इंच और मनासा विकासखंड में 1.6 इंच बारिश दर्ज की गई।
जिले की औसत वार्षिक बारिश का आंकड़ा 32.5 इंच है। इस लिहाज से चालू वर्षाकाल में जिला औसत बारिश के आंकड़े से अभी करीब 5.6 इंच पीछे है। लगातार हो रही बारिश से जिले में बारिश के आंकड़े में बढ़ोतरी हुई है।