चित्तौड़गढ़। राणा पूंजा भील समाज विकास समिति की ओर से शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान “आओ स्कूल चले हम, एकलव्य बने हम” के तहत आदिवासी बाहुल्य घाटा क्षेत्र के गांव अभयपुर में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरित की गई और उन्हें शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही बच्चों को अल्पाहार भी कराया गया।
यह आयोजन समिति के पूर्व जिलाध्यक्ष जमनालाल भील आमोलिया के जन्मदिवस के अवसर पर किया गया। इस दौरान बच्चों को नियमित स्कूल जाने और शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में तहसील अध्यक्ष बाबूलाल भड़़किया, सचिव अम्बालाल दल्ला का खेड़ा, पूर्व एकलव्य छात्रसंघ अध्यक्ष बद्रीलाल गंगरार, आंगनवाड़ी सहायिका सुमित्रा भील, कन्हैयालाल आमेलिया, नारायणलाल अभयपुर, जगालाल, सीमाबाई सहित कई लोग मौजूद रहे।
समिति पदाधिकारियों ने बताया कि भविष्य में भी शिक्षा के क्षेत्र में ऐसे जागरूकता और सहयोगात्मक कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे।