BREAKING NEWS
VIDEO NEWS:नीमच भाजपा में मैडम की जंबो टीम.. <<     KHABAR : खरगोन में पहली बार निकली भगवान जगन्नाथ की.. <<     KHABAR : खरगोन में वन कर्मचारी संघ ने पदोन्नति.. <<     NEWS : राणा पूंजा भील समाज विकास समिति ने बच्चों.. <<     KHABAR : टंट्याभील चौराहे पर 17 दिन से.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में एमपी को मिले ₹20,193 करोड़ के निवेश.. <<     मलेनी नदी शिव मंदिर में घटना, आरोपियों की.. <<     BIG NEWS : नीमच भाजपा में संगठन विस्तार, जिला.. <<     शहडोल फर्जी डॉक्टर केस: डिप्टी सीएम राजेंद्र.. <<     KHABAR : निजी स्कूलों की मनमानी पर उठे सवाल,.. <<     BIG NEWS : एमपी में नाइट शिफ्ट करने वालों को मिलेगी.. <<     KHABAR : श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का संगम, जय.. <<     नीमच के रेवली देवली में बड़ा खतरा टला,किसान.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव में अवधेश नायक पर दोनों.. <<     KHABAR : पन्ना में गौसेवा का महाशंखनाद, रावतपुरा.. <<     BIG NEWS : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 13, 2024, 12:24 pm
BIG NEWS : प्रधानमंत्री 10 लाख हितग्राहियों के खाते में अंतरित करेंगें आवास योजना की प्रथम किस्त, 15 सितंबर को जिलेभर में आयोजित होंगे गृह प्रवेश कार्यक्रम आयोजित, पढ़े खबर 

Share On:-

भोपाल। ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा 15 सितंबर 2024 को झारखंड के जमशेदपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 लाख हितग्राहियों को सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की प्रथम किश्त अंतरित करेंगे। इसके साथ ही कार्यक्रम के तहत प्रदेश में 02 अक्टूबर 2023 के उपरांत पूर्ण आवासों का गृह प्रवेश कराया जायेगा।
इस अवसर पर जिले में जिला, जनपद तथा ग्राम पंचायत स्तर पर पूर्ण आवासों का गृह प्रवेश कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रमों में प्रभारी मंत्री, सांसद, विधायक तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि, नागरिक एवं हितग्राही शामिल होंगे। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के हितग्राहियों को प्रतीकात्मक रूप से घर की चाबियां सौंपी जाएंगी तथा हितग्राहियों को उनके घर पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मिठाई का वितरण किया जाएगा। इसके साथ ही नवीन हितग्राहियों को ग्राम सभा आयोजित कर योजना के बारे में जानकारी दी जाएगी। इस अवसर पर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी किया जाएगा। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE