झाबुआ। 31 अगस्त 2024 को विभिन्न विभागों के सेवानिवृत्त कर्मचारियों का विदाई समारोह 12 सितम्बर 2024 गुरुवार साय: 04 बजे मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत झाबुआ जितेन्द्र सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। ममता चंगोड जिला पेंशन अधिकारी ने माह अगस्त 2024 में विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने पर पुष्पमाला, शॉल व तुलसी का पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया, साथ ही उनके स्वत्व से संबंधित आवश्यक दस्तावेज पीपीओ/जीपीओ प्रदान किए गए।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत झाबुआ ने अपने उद्बोधन में सेवानिवृत्त कर्मचारियों से कहा कि अब आपका जीवन प्रारंभ होगा, सेवानिवृति पर प्राप्त रूपये स्वयं के खर्च के लिए उपयोग करे, अब सेवाकाल की लम्बी अवधि का अनुभव का उपयोग शेष समय समाज के उत्थान के लिये करे सेवाकाल के दौरान सामाजिक पारिवारिक दायित्व जिनमें सहभागिता नहीं की गई उसे अब आप निश्चित होकर पूर्ण करे साथ आगामी जीवन के लिये शुभकामनाएं दी गई। इस सम्मान सह विदाई समारोह में सर्वश्रो कन्हेयालाल सोलंकी, बापुसिंह सिंगाड़, नरेन्द्रसिंह सिंगाड़, सकरिया सिंगाड़, जयेंद्र तिवारी, भानुप्रकाश परमार, हिमला झनिया, मंगल सिंह राठोर, कांजी दांगी, शमीम मंसूरी को सेवानिवृत्त होने पर पुष्पमाला, शॉल, श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर जिला पेंशन अधिकारी ममता चंगोड, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग झाबुआ निशा मेहरा, विकासखंड शिक्षा अधिकारी थांदला एवं समस्त सेवानिवृत्त कर्मचारी कार्यालय प्रमुख, मनोहरदास चौहान, सहायक पेंशन अधिकारी दिनेश पारगी, प्रोग्रेसिव पेंशनर संघ के अध्यक्ष अरविन्द व्यास, शांति वसुनिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मोना गिदवानी ने किया। कार्यक्रम के अंत में जिला पेंशन अधिकारी ममता चंगोड ने आभार व्यक्त किया।