BREAKING NEWS
VIDEO NEWS:नीमच भाजपा में मैडम की जंबो टीम.. <<     KHABAR : खरगोन में पहली बार निकली भगवान जगन्नाथ की.. <<     KHABAR : खरगोन में वन कर्मचारी संघ ने पदोन्नति.. <<     NEWS : राणा पूंजा भील समाज विकास समिति ने बच्चों.. <<     KHABAR : टंट्याभील चौराहे पर 17 दिन से.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में एमपी को मिले ₹20,193 करोड़ के निवेश.. <<     मलेनी नदी शिव मंदिर में घटना, आरोपियों की.. <<     BIG NEWS : नीमच भाजपा में संगठन विस्तार, जिला.. <<     शहडोल फर्जी डॉक्टर केस: डिप्टी सीएम राजेंद्र.. <<     KHABAR : निजी स्कूलों की मनमानी पर उठे सवाल,.. <<     BIG NEWS : एमपी में नाइट शिफ्ट करने वालों को मिलेगी.. <<     KHABAR : श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का संगम, जय.. <<     नीमच के रेवली देवली में बड़ा खतरा टला,किसान.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव में अवधेश नायक पर दोनों.. <<     KHABAR : पन्ना में गौसेवा का महाशंखनाद, रावतपुरा.. <<     BIG NEWS : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 13, 2024, 12:36 pm
BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रदेश में अति वर्षा से निर्मित स्थिति और बचाव के लिए जारी कार्यों की समीक्षा की, पढ़े खबर 

Share On:-

झाबुआ। प्रदेश में औसत वर्षा 868.6 मिमी एवं अब तक 991.9 मिमी होने एवं अतिवृष्टि के कारण निर्मित स्थिति और बचाव के लिए जारी कार्यों की समीक्षा मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा समत्व भवन से विडीयो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से की गयी। मुख्यमंत्री को जानकारी दी गई कि अब तक औसत से 14 प्रतिशत अधिक बारिश हो चुकी है। वर्तमान में झाबुआ और सिवनी जिलो मे एक -एक राहत कैम्प सक्रिय है जिनमें 58 से अधिक व्यक्ति रह रहे है। इसी के साथ आगामी 4 दिवस में वर्षा के पूर्वानुमान के सम्बन्ध में अवगत कराया गया।
मुख्यमंत्री द्वारा निर्देश दिये गये कि जिलो मे निचले क्षेत्रो को चिन्हांकन कर लें, आवश्यक सावधानी बरती जायें, जवाबदारी से कार्य करे जनहानि ना होने पाये, आवश्यकतानुसार राहत कैंप चलाये जाये, आरबीसी 6(4) के तहत राहत राशि का वितरण समयानुसार किया जाये, बचाव दल की सुरक्षा का ध्यान रखे रेस्क्यू ऑपरेशन किये जायें, जीर्ण-शीर्ण भवनों का चिन्हांकन कर तोड़ने की कार्यवाही करे, संक्रामक रोगों के सम्बन्ध में सचेत होकर कार्य करने के निर्देश दिये गये। मुख्य सचिव वीरा राणा द्वारा निर्देशित किया गया कि बाढ़ नियंत्रण कक्ष 24×7 सक्रिय रहे, किसी भी प्रकार का संक्रमण फैलने ना पाये, शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनुश्चित की जाये एवं निवारक कार्यवाही एवं तैयारी कर ली जाये। विडियो कांफ्रेसिंग के पश्चात कलेक्टर नेहा मीना द्वारा सतर्कता एवं सक्रियता से कार्य करने हेतु निर्देशित किया।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक पद्म विलोचन शुक्ल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जितेन्द्र सिंह चौहान, संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह मरकाम, डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट शशिधर पिल्लई एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE