BREAKING NEWS
VIDEO NEWS:नीमच भाजपा में मैडम की जंबो टीम.. <<     KHABAR : खरगोन में पहली बार निकली भगवान जगन्नाथ की.. <<     KHABAR : खरगोन में वन कर्मचारी संघ ने पदोन्नति.. <<     NEWS : राणा पूंजा भील समाज विकास समिति ने बच्चों.. <<     KHABAR : टंट्याभील चौराहे पर 17 दिन से.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में एमपी को मिले ₹20,193 करोड़ के निवेश.. <<     मलेनी नदी शिव मंदिर में घटना, आरोपियों की.. <<     BIG NEWS : नीमच भाजपा में संगठन विस्तार, जिला.. <<     शहडोल फर्जी डॉक्टर केस: डिप्टी सीएम राजेंद्र.. <<     KHABAR : निजी स्कूलों की मनमानी पर उठे सवाल,.. <<     BIG NEWS : एमपी में नाइट शिफ्ट करने वालों को मिलेगी.. <<     KHABAR : श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का संगम, जय.. <<     नीमच के रेवली देवली में बड़ा खतरा टला,किसान.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव में अवधेश नायक पर दोनों.. <<     KHABAR : पन्ना में गौसेवा का महाशंखनाद, रावतपुरा.. <<     BIG NEWS : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 13, 2024, 12:41 pm
KHABAR : मलेरिया, डेंगू प्रभावित क्षेत्र में निरंतर फॉगिग एवं सघन लार्वा सर्वे, आमजन को किया जा रहा जागरूक, पढ़े खबर  

Share On:-

झाबुआ। वर्तमान में बारिश के मौसम में मच्छर जनित रोग जैसे मलेरिया, डेंगू, चिकुनगुन्या के प्रसार की संभावना बनी रहती हैं। रोगों से बचाव एवं नियंत्रण हेतु जिले के समस्त विकासखण्डों के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग द्वारा रोग प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जा रही है। शहरी क्षेत्र में रोगी पाये जाने पर शहरी आशा एवं फील्ड वर्कर के द्वारा रोगी के घर एवं उसके आसपास के क्षेत्र में फॉगिंग तथा लार्वा सर्वे किया जा रहा है। पिछले दिनों कल्याणपुरा ब्लाक के ग्राम नेगडिया में डेंगू प्रभावित रोगी के ग्राम में जिला मलेरिया अधिकारी डीएस सिसोदिया एवं ब्लाक के प्रभारी मलेरिया निरीक्षक धनसिंह चौहान द्वारा ग्राम में भ्रमण कर रोगी एवं परिवार से सम्पर्क कर ग्राम में फॉगिग एवं लार्वा सर्वे किया। ग्राम रंभापुर में रोगी के घर एवं उसके आसपास के घरों में फॉगिंग एवं लार्वा सर्वे कर ग्राम को वाहक रोगों से संरक्षित किया।
विभाग द्वारा निरंतर ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में भ्रमण कर मलेरिया प्रभावित वार्ड में लार्वा सर्वे एवं फॉगिंग कर रहवासियो को वाहक रोगों से सरंक्षित किया जा रहा है। जिन घरों में पानी से भरे कन्टेनर, पानी की टंकी, घरों में रखे पानी के बर्तनों, कूलर, घर की छतों पर जमा बेकार टायर, फूलदान, सीमेट एवं टंकी व अन्य पानी के कन्टेनर जिसमें एक सप्ताह से अधिक पानी जमा है, इन सभी को खाली करने हेतु रहवासियों को समझाईश दी गई है, ताकि मच्छरों की पैदाईश को रोका जा सके।
शहरी एवं ग्रामीण रहवासियों से अपील है कि सर्वे दल को पूर्ण सहयोग देकर फॉगिंग एवं लार्वा सर्वे में अपना योगदान देवें। अपने घरों में मच्छर जाली लगाये, आम-जन को पूरी बांह के कपड़े तथा मच्छरदानी रात को एवं दिन में सोते समय उपयोग करें, नीम का धुंआ अवश्य करें, घरों में पानी के कंटेनरों की साप्ताहिक रूप से नियमित साफ-सफाई करें, अपने घरों के आस-पास पानी को जमा न होने दे, घरों के छतों पर बेकार टायर, फूलदान, गमलों पर अनावश्यक पानी को जमा न होने दे एवं जमा हुए पानी को निकाल दे। घर के किसी भी सदस्य को बुखार आने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क या स्वास्थ्य कार्यकर्ता या नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र पर करवाने की सलाह दी गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE