BREAKING NEWS
KHABAR : फर्जी डॉक्टर कांड में डिप्टी सीएम का बड़ा.. <<     VIDEO NEWS:नीमच भाजपा में मैडम की जंबो टीम.. <<     KHABAR : खरगोन में पहली बार निकली भगवान जगन्नाथ की.. <<     KHABAR : खरगोन में वन कर्मचारी संघ ने पदोन्नति.. <<     NEWS : राणा पूंजा भील समाज विकास समिति ने बच्चों.. <<     KHABAR : टंट्याभील चौराहे पर 17 दिन से.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में एमपी को मिले ₹20,193 करोड़ के निवेश.. <<     मलेनी नदी शिव मंदिर में घटना, आरोपियों की.. <<     BIG NEWS : नीमच भाजपा में संगठन विस्तार, जिला.. <<     शहडोल फर्जी डॉक्टर केस: डिप्टी सीएम राजेंद्र.. <<     KHABAR : निजी स्कूलों की मनमानी पर उठे सवाल,.. <<     BIG NEWS : एमपी में नाइट शिफ्ट करने वालों को मिलेगी.. <<     KHABAR : श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का संगम, जय.. <<     नीमच के रेवली देवली में बड़ा खतरा टला,किसान.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव में अवधेश नायक पर दोनों.. <<     KHABAR : पन्ना में गौसेवा का महाशंखनाद, रावतपुरा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 13, 2024, 12:51 pm
KHABAR : कलेक्‍टर ऋषव गुप्‍ता की अध्‍यक्षता में हुई उभयलिंगी कल्याण बोर्ड की बैठक, कई विभागों के अधिकारी व उभयलिंगी समुदाय के प्रतिनिधि रहे मौजूद, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। जिला उभयलिंगी कल्याण बोर्ड की बैठक कलेक्‍टर ऋषव गुप्‍ता की अध्‍यक्षता में कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में सीईओ जिला पंचायत हिमांशु प्रजापति, उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण संगीता यादव, सीएमएचओ डॉ. सरोजनी जेम्‍स बैक, महाप्रबंधक उद्योग मंगल रैकवार, पुलिस, श्रम, खाद्य अन्‍य विभागों के अधिकरी और उभयलिंगी समुदाय के प्रतिनिधि उपस्थित थे।  

उभयलिंगी कल्याण बोर्ड की बैठक कलेक्‍टर गुप्‍ता ने उभयलिंगी समुदाय को दी जाने वाली सभी सुविधाओं को लाभ देने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। कलेक्‍टर गुप्‍ता ने पुलिस विभाग को निर्देश दिये कि ट्रांसजेंडर प्रो‍टेक्‍शन सेल की स्‍थापना करें, सेल उभयलिंगी समुदाय के हित में कार्य करेगा। बैठक में उभयलिंगी समुदाय द्वारा समाधि स्‍थल हेतु कब्रिस्‍तान के लिए जमीन आवांटन की बात कही, जिसपर कलेक्‍टर गुप्‍ता ने संबंधित अधिकारियों को जमीन आवांटन संबंधी कार्यवाही के निर्देश दिये।  

कलेक्‍टर गुप्‍ता ने कहा कि उभयलिंगी समुदाय को आयुष्‍मान कार्ड बनाकर योजना का लाभ दिया जाये, आईडी कार्ड बनाये जाये, खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत पात्रता पर्ची बनाई जाये, संबल योजना, मुख्‍यमंत्री स्‍ट्रीट वेंडर योजना, उज्‍जवला योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाया जाये।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE