देवास। जिले में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा परिवहन, संग्रहण एवं विक्रय के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में आबकारी विभाग के दल ने वृत्त देवास(ब) में मुखबिर सूचना पर मारुति अल्टो कार को बरोठा रोड़ जेल के पास रोककर विधिवत तलाशी ली। जिसमें एक बैग से 70 पाव देशी मदिरा प्लेन के बरामद हुए। चालक द्वारा अवैध रूप से संग्रह कर परिवहन किए जाने से उसके विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। जप्त सामग्री एवं वाहन का बाजार मूल्य लगभग 02 लाख 5000 रूपए है।
कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक प्रेम यादव, आबकारी मुख्य आरक्षक राजाराम रैकवार, दीपक धुरिया, आबकारी आरक्षक आशीष गुप्ता, सैनिक किशोर सिसोदिया शामिल थे। देवास जिले में आबाकरी विभाग द्वारा इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।