BREAKING NEWS
KHABAR : फर्जी डॉक्टर कांड में डिप्टी सीएम का बड़ा.. <<     VIDEO NEWS:नीमच भाजपा में मैडम की जंबो टीम.. <<     KHABAR : खरगोन में पहली बार निकली भगवान जगन्नाथ की.. <<     KHABAR : खरगोन में वन कर्मचारी संघ ने पदोन्नति.. <<     NEWS : राणा पूंजा भील समाज विकास समिति ने बच्चों.. <<     KHABAR : टंट्याभील चौराहे पर 17 दिन से.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में एमपी को मिले ₹20,193 करोड़ के निवेश.. <<     मलेनी नदी शिव मंदिर में घटना, आरोपियों की.. <<     BIG NEWS : नीमच भाजपा में संगठन विस्तार, जिला.. <<     शहडोल फर्जी डॉक्टर केस: डिप्टी सीएम राजेंद्र.. <<     KHABAR : निजी स्कूलों की मनमानी पर उठे सवाल,.. <<     BIG NEWS : एमपी में नाइट शिफ्ट करने वालों को मिलेगी.. <<     KHABAR : श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का संगम, जय.. <<     नीमच के रेवली देवली में बड़ा खतरा टला,किसान.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव में अवधेश नायक पर दोनों.. <<     KHABAR : पन्ना में गौसेवा का महाशंखनाद, रावतपुरा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 13, 2024, 2:16 pm
KHABAR : नगर पालिका व नगर परिषद उपचुनाव के आए परिणाम, जावरा में कांग्रेस, ताल में निर्दलीय ने जीत की हासिल, पढे़ खबर 

Share On:-

रतलाम। जिले के जावरा नगर पालिका के वार्ड नंबर 4 और ताल नगर परिषद के वार्ड नंबर 9 में पार्षद पद के लिए हुए उप चुनाव का की मतगणना शुक्रवार सुबह हुई। जावरा में कांग्रेस प्रत्याशी जन्नत बी व ताल में निर्दलीय प्रत्याशी विनीता परमार ने जीत हासिल की।


जावरा में कांग्रेस पार्षद सईदा बी का 9 जुलाई को निधन हो गया था। इसलिए यहां उपचुनाव की स्थिति बनी। इसमें भाजपा से जम्मो बी तथा कांग्रेस से दिवंगत पार्षद की बहू जन्नत बी चुनाव मैदान में थी। गुरुवार को मतदान हुआ। 77.16 प्रतिशत वोटिंग हुई। मुख्य चुनाव जुलाई 2022 में 82.51 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। मुख्य चुनाव के मुकाबले पार्षद उप चुनाव में 5.35 प्रतिशत कम वोट गिरे। दो पोलिंग बूथ पर कुल 1821 मतदाता थे। 1405 ने मतदान किया।


दो राउंड में हुई मतगणना
वार्ड 4 के उपचुनाव की मतगणना जावरा के भगतसिंह कॉलेज में दो राउंड में हुई। कांग्रेस उम्मीदवार जन्नत बी को 912 व भाजपा उम्मीदवार जम्मो बी को 475 वोट मिले। 437 वोटों से कांग्रेस उम्मीदवार ने जीत हासिल की। जीत हासिल करने वाली प्रत्याशी का जीत का प्रमाण पत्र जावरा एसडीएम त्रिलोचन गौड़ ने सौंपा।


ताल में विनीता ने जीत की हासिल
नगर परिषद ताल के वार्ड 9 में पार्षद पद के लिए उप चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी विनीता परमार ने 231 वोटों से जीत हासिल की। यहां पर मुकाबला बीजेपी व निर्दलीय प्रत्याशी के बीच रहा। कांग्रेस से कोई उम्मीदवार नहीं था। निर्दलीय प्रत्याशी विनीता परमार को 449 व बीजेपी की सीमा बैरागी को 218 वोट मिले। ताल तहसीलदार कुलभुषण शर्मा ने बताया कि उपचुनाव में 86.76 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। 778 कुल वोटर थे। इनमें से 675 ने मतदान किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE