मंदसौर। ग्राम पंचायत गुराडियालाल मुंहा में पोषण माह अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किये। कार्यक्रम के दौरान पर्यवेक्षक ज्योति नवहाल द्वारा पोषण माह में आयोजित गतिविधियों में पोषण शपथ, पोषण वाटिका प्रशिक्षण इत्यादि के बारे में भी बताया गया और ग्राम को कुपोषण मुक्त करने का आवाहन भी किया। परियोजना अधिकारी मनोज दुबे ने बताया कि महिला एवं बच्चों का उनके लिए चलाई जा रही योजनाओं के क्रियान्वयन में सहयोग कर रहे है।