BREAKING NEWS
KHABAR : फर्जी डॉक्टर कांड में डिप्टी सीएम का बड़ा.. <<     VIDEO NEWS:नीमच भाजपा में मैडम की जंबो टीम.. <<     KHABAR : खरगोन में पहली बार निकली भगवान जगन्नाथ की.. <<     KHABAR : खरगोन में वन कर्मचारी संघ ने पदोन्नति.. <<     NEWS : राणा पूंजा भील समाज विकास समिति ने बच्चों.. <<     KHABAR : टंट्याभील चौराहे पर 17 दिन से.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में एमपी को मिले ₹20,193 करोड़ के निवेश.. <<     मलेनी नदी शिव मंदिर में घटना, आरोपियों की.. <<     BIG NEWS : नीमच भाजपा में संगठन विस्तार, जिला.. <<     शहडोल फर्जी डॉक्टर केस: डिप्टी सीएम राजेंद्र.. <<     KHABAR : निजी स्कूलों की मनमानी पर उठे सवाल,.. <<     BIG NEWS : एमपी में नाइट शिफ्ट करने वालों को मिलेगी.. <<     KHABAR : श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का संगम, जय.. <<     नीमच के रेवली देवली में बड़ा खतरा टला,किसान.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव में अवधेश नायक पर दोनों.. <<     KHABAR : पन्ना में गौसेवा का महाशंखनाद, रावतपुरा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 13, 2024, 4:36 pm
KHABAR : एमपी में बाढ़ से हाहाकार, दर्जनों गांव चपेट में, फसल बर्बाद, कई जगह फंसे लोगों को एनडीआरएफ और सेना के जवानों ने किया रेस्क्यू, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्यप्रदेश में बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है। कई जिलों के दर्जनों गांव चपेट में आ गए हैं। मुरैना, डबरा और नरसिंहपुर में जनजीवन अस्त व्यस्त है। जिसके बाद स्थिति को संभालने के लिए आर्मी और एनडीआरएफ की टीमों को उतरना पड़ा। जानिए किन जिलों में क्या हालात हैं३ 


मुरैना में दो दर्जन से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में
गजेंद्र तोमर, मुरैना। पगारा डैम के सभी गेट खुलने के बाद आसन नदी उफान पर है। इसकी वजह से दो दर्जन से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में आ गए। लोहागढ़ गांव में 50 से ज्यादा लोग फंस गए, जिसके बाद एसडीआरएफ की टीम ने पुलिस के सहयोग से रेस्क्यू कर लोगों को बाहर निकाला। 20 साल बाद ग्रामीण इलाके की व्यवस्था अस्त-व्यस्त हो गई है। 


दरअसल, नूराबाद थाना इलाके के लोहगढ़ करुआ गांव के पास कई लोगों के फंसे होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू किया। भीषण बाढ़ की वजह से हजारों बीघा बाजरा, तिलहन और अरहर की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई।


शटरिंग से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली बहा
खेड़ा कला के गुरा में शटरिंग से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली पानी में बह गया। ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद ट्रैक्टर ड्राइवर को सुरक्षित निकाला। वहीं दो व्यक्ति तेज बहाव में बह गए। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। प्रशासन ने एसडीआरएफ को बुलाया और राहत बचाव कार्य शुरू किया। वहीं ग्रामीण डूबे हुए व्यक्तियों की तलाश में जुटे हैं। 


डबरा में गांव में फंसे 20 लोगों को किया रेस्क्यू
सतीश दुबे, डबरा।  मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिला में बारिश से कई गाड़ियों ने जल समाधी ले ली है। डबरा के भितरवार विधानसभा के पवाया और मानपुर गांव में जरीब 20 लोग फंस गए थे। बाढ़ के हालात बनने के बाद टापू पर रहकर ग्रामीण मदद का इंतजार करते रहे। जिसके बाद भारतीय सेना और एनडीआरएफ सहित प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और सभी लोगों को सुरक्षित निकाला।


दरअसल, पार्वती नदी में जल स्तर बढ़ने से गांव में बाढ़ आ गई थी, जिसकी वजह से ग्रामीण फंस गए थे। भारतीय सेना के मेजर अभिमन्यु के नेतृत्व में रेस्क्यू अभियान चला। एसडीएम, एसडीओपी सहित प्रशासनिक बल की मौजूदगी में सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। रेस्क्यू के बाद सभी बाढ़ पीड़ितों को मेडिकल ट्रीटमेंट दिया गया।


नरसिंहपुर में कलेक्टर और एसपी की मौजूदगी में हुआ रेस्क्यू
दीपक कौरव, नरसिंहपुर। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में बाढ़ की वजह से हालत बेहद खराब हैं। कलेक्टर और प्रशासनिक अधिकारियों की सहायता से लोगों का रेस्क्यू किया गया। गोटेगांव के पास नर्मदा नदी के झांसी घाट में फंसे चार युवकों को रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित निकाला। इस दौरान जिले की कलेक्टर शीतला पटले और एसपी मृगाखी डेका मौजूद रही। रेस्क्यू कर बचाने वाले युवकों का नाम गोलू वर्मन, ऋषिराज, संतोष और अनिल बताया जा रहा है। 


 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE