मंदसौर। शासकीय आईटीआई मंदसौर के प्राचार्य द्वारा बताया गया कि एक दिवसीय प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेन्टिसशिप मेले का आयोजन किया गया है। मेले में फिटर, वेल्डर, टर्नर, मोटर एंड डीजल मैकेनीक एवं ऑल इंजीनियर ट्रेड के पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें शैक्षणिक योग्यता आईटीआई उत्तीर्ण, 12 पास अभ्यर्थी, 18 से 28 वर्ष उम्र के विद्यार्थी भाग ले सकते है। अप्रेन्टिसशिप मेले का आयोजन 20 सितंबर को प्रातः 10 बजे आयोजित किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिये 7987241710 पर सम्पर्क कर सकते है।