बागली। अखिल भारत अनुसूचित जाति परिषद प्रदेश अध्यक्ष हरीश कौशल एक दिवसीय दौरे के दौरान बागली पहुंचे, जहां ब्लॉक अध्यक्ष चेतन नरवले के साथ कौशल ने अनुसूचित जाति के परिवार एवं परिषद के कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं उस की जानकारी एकत्रित की,साथ ही शुक्रवार को बागली मुख्यालय पर संचालित छात्रावासों का निरीक्षण किया गया।इस दौरान दो बालिका छात्रावास कि अधीक्षक मुख्यालय पर पुरे समय नहीं रहती है, अप-डाउन करती है, शिकायत मीली है। मिडिया से चर्चा करते हुए कौशल ने बताया कि सरकार अनुसूचित जाति के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही है। लेकिन निचले नेता व लचीले अमले कि निष्क्रियता के कारण आज भी एसे कई परिवार है जो इन योजनाओं से दुर नजर आ रहे हैं। कौशल ने बताया कि छात्रावासो कि शिकायत को लेकर विभाग के संबंधित अधिकारियों से चर्चा की जाएगी। दौरे के दौरान जगह-जगह अखिल भारत अनुसूचित जाति परिषद के कार्यकर्ताओं व्दारा कौशल का स्वागत भी किया गया।