BREAKING NEWS
KHABAR : फर्जी डॉक्टर कांड में डिप्टी सीएम का बड़ा.. <<     VIDEO NEWS:नीमच भाजपा में मैडम की जंबो टीम.. <<     KHABAR : खरगोन में पहली बार निकली भगवान जगन्नाथ की.. <<     KHABAR : खरगोन में वन कर्मचारी संघ ने पदोन्नति.. <<     NEWS : राणा पूंजा भील समाज विकास समिति ने बच्चों.. <<     KHABAR : टंट्याभील चौराहे पर 17 दिन से.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में एमपी को मिले ₹20,193 करोड़ के निवेश.. <<     मलेनी नदी शिव मंदिर में घटना, आरोपियों की.. <<     BIG NEWS : नीमच भाजपा में संगठन विस्तार, जिला.. <<     शहडोल फर्जी डॉक्टर केस: डिप्टी सीएम राजेंद्र.. <<     KHABAR : निजी स्कूलों की मनमानी पर उठे सवाल,.. <<     BIG NEWS : एमपी में नाइट शिफ्ट करने वालों को मिलेगी.. <<     KHABAR : श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का संगम, जय.. <<     नीमच के रेवली देवली में बड़ा खतरा टला,किसान.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव में अवधेश नायक पर दोनों.. <<     KHABAR : पन्ना में गौसेवा का महाशंखनाद, रावतपुरा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 13, 2024, 5:19 pm
KHABAR : खंडवा में कांग्रेस पार्षदों का हंगामा, एमपी मोदी का मुखौटा पहनकर किया प्रदर्शन, कहा- भ्रष्टाचार अपने चरम पर, पढे़ खबर 

Share On:-

खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा नगर निगम के साधारण सम्मेलन में आज कांग्रेस पार्षदों ने जमकर हंगामा किया। पीएम नरेंद्र मोदी का मुखौटा लगाकर कांग्रेस कार्यकर्ता और पार्षद नगर निगम पहुंचे और साधारण सम्मेलन का बहिष्कार किया। महापौर के सरकारी वाहन में ‘बॉस’ लिखा हुआ था, इसे लेकर प्रदर्शन किया और पुलिस से चालान कटवाया।


मोदी जी ने कहा था- ना खाऊंगा ना खाने दूंगा
नेता प्रतिपक्ष दीपक राठौर ने कहा कि मोदी जी ने कहा था- ना खाऊंगा ना खाने दूंगा। लेकिन नगर निगम में तो बस खाया जा रहा है। भ्रष्टाचार अपने चरम पर है। शहर की सड़कों पर गड्ढे हैं, नलों में पानी नहीं आ रहा, करोड़ों रुपए का स्विमिंग पूल आज भी बंद है। निगम के परिसर में खड़ी महापौर की गाड़ी के सामने कार्यकर्ताओं ने विरोध किया है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि महापौर के वाहन का नेम प्लेट गलत है, इस पर भी कार्रवाई हो।


खंडवा नगर निगम का आज साधारण सम्मेलन
खंडवा नगर निगम का आज साधारण सम्मेलन है। इस सम्मेलन में 20024 से 2025 में शहर के विकास का बजट पेश किया जाएगा। लेकिन कांग्रेस पार्षदों ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा, उनके वार्डों में नाली तक के काम नहीं हो रहे लेकिन बीजेपी के वार्डों में करोड़ों के विकास कार्य हो रहे हैं। वहीं निगम के परिसर में खड़ी महापौर की गाड़ी के सामने कांग्रेस नेताओं ने विरोध किया है।


महापौर की गाड़ी की नेम प्लेट गलत
कांग्रेस पार्षदों का आरोप लगाया कि महापौर की गाड़ी की नेम प्लेट गलत है, इसका चालान काटा जाए। नंबर की जगह “बॉस” लिखा है जो नियम के खिलाफ है। इसका विरोध करते हुए निगम नेता प्रतिपक्ष दीपक राठौड़ ने मौके से कई अधिकारियों को फोन कर शिकायत भी की। उन्होंने कहा कि मौके पर आकर अधिकारी नेम प्लेट का चालान काटें, पैसे हम देंगे।


महापौर ने कांग्रेस पर लगाया महिलाओं के अपमान का आरोप
कांग्रेस पार्षदों के विरोध पर महापौर अमृता अमर यादव ने कहा कि हमने साधारण सम्मेलन की बैठक में इस बार महिला पार्षदों को आगे बैठने को कहा, क्योंकि महिलाओं को आगे बढ़ाया जाए। बीजेपी ने शुरू से ही इस पर काम किया है। लेकिन कांग्रेस के नेता नहीं चाहते कि महिलाओं को आगे बढ़ने का मौका मिले। इसलिए कांग्रेस के पार्षद और नेता प्रतिपक्ष ने बैठक का विरोध किया। ये महिलाओं का अपमान है। 


महापौर की गाड़ी पर चलानी कार्रवाई का बीजेपी ने किया विरोध
महापौर अमृता अमर यादव के वाहन पर चलानी कार्रवाई का बीजेपी ने विरोध किया। भाजपा प्रवक्ता सुनील जैन ने कहा कि महापौर का वाहन सरकारी होता है। यह सरकारी परिसर में खड़ा था।इसके बाद भी कार्रवाई करना गलत है। नगर निगम नेता प्रतिपक्ष दीपक राठौर केवल मीडिया आने के लिए इस प्रकार के राजनीति कर रहे हैं। जनता के मुद्दे से ना पहले कांग्रेस को मतलब था ना अब है, ये केवल मुद्दों को भटकाकर राजनीति करते हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE