रतलाम। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो के सांसद विष्णु दत्त शर्मा 14 सितंबर को रतलाम जिले के प्रवास पर रहेगे। वे सैलाना मे कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। रतलाम मे सदस्यता अभियान के कार्यक्रम में शामिल होंगे।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष शर्मा शनिवार सुबह 8.30 बजे सर्किट हाउस मे प्रमुख कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करेगे। इसके बाद वे जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय के निवास पर जाएंगे। वहां से 10.30 बजे सैलाना के लिए रवाना होगे।
सैलाना मे सुबह 11 बजे ओसिन परिसर पर कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल होंगे। सैलाना से दोपहर 12 बजे रवाना होकर रतलाम आएंगे। यहां दोपहर 12.30 बजे रूद्र पैलेस मे आयोजित प्रबुद्धजन, व्यापारी, चिकित्सक, अभिभाषक एवं सीए आदि के सदस्यता अभियान के कार्यक्रम मे शामिल होगे।
इसके बाद महापौर प्रहलाद पटेल के निवास पर जाएंगे। दोपहर 2 बजे भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा अतिथि गार्डन मे आयोजित सदस्यता अभियान कार्यक्रम में शामिल होकर झाबुआ के लिए रवाना होंगे।
इस दौरान भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व संभाग प्रभारी जीतू जिराती, जिला प्रभारी प्रदीप पाण्डेय एवं जनप्रतिनिधिगण साथ रहेंगे।