खरगोन। मंगलवार को कृषि उपज मंडी कसरावद में कपास, सोयाबीन, मक्का नीलाम का मुहूर्त किया गया। मुहूर्त में एसडीएम सत्येन्द्र बैरवा, मंडी सचिव आपसिंह किराड़े पूर्व मंडी सचिव एवं सांसद प्रतिनिधि ताराचंद यादव, आदि से पंडित राजकुमार गावशिंदे द्वारा गणेश जी की पूजा की। मुहूर्त में कपास के 8 वाहन 12 बैलगाडी एवं 16 पोटले विक्रय हेतु आये। किसान सुनिल पाटीदार भीलगाँव का कपास श्री राम इंटरप्रईजेस कसरावद के द्वारा 6100/ रूपये की उच्चतम बोली लगाकर क्रय किया। मंडी प्रांगण में विक्रय हेतु करीब 500 क्विंटल मक्का आयी। सुनिल ओम भीलगाँव की मक्का 1895/ की बोली लगाकर इंडस्ट्रीज द्वारा क्रय की गई।
कपास के उच्चतम भाव 6100/ रूपये, मॉडल भाव 5150/ रूपये एवं न्यूनतम भाव 3400/ रूपये रहे । मक्का के 1895/ उच्चतम, मॉडल 1700/ एवं न्यूनतम 1550/ रहे। इस अवसर पर एसडीएम एवं मंडी सचिव के द्वारा किसानो एवं व्यापारियों को शुभकामना दि।