BREAKING NEWS
NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प,.. <<     NEWS : पॉलीहाउस अनुदान के नाम पर ठगी से सावधान,.. <<     KHABAR : उज्जैन में हर महीने 2 हजार डॉग बाइट के.. <<     VIDEO NEWS: बारिश का इंतजार खत्म!,मध्य प्रदेश में फिर.. <<     VIDEO NEWS: मंदसौर में डोडाचूरा के साथ तस्कर.. <<     VIDEO NEWS: युवाओं तक जहर पहुंचाने की साजिश.. <<     KHABAR : बमोरी से पिंदोनिया जर्जर रोड के लिए 12.. <<     शाजापुर में बदहाली: कृषि उपज मंडी के पीछे की.. <<     KHABAR : नरवर किले से 400 साल पुरानी ऐतिहासिक तोप.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 17, 2026, 6:01 pm
NEWS : चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प, 45.08 करोड़ की योजना पर बढ़े कदम, सांसद सी.पी. जोशी के प्रयासों से चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन बनेगा आधुनिक रेल हब, पढे़ रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। सांसद सी.पी. जोशी ने शुक्रवार को विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या के साथ चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचकर पश्चिम रेलवे द्वारा गति शक्ति अभियान के तहत प्रस्तावित रेलवे स्टेशन पुनर्विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक ने बताया कि इस दौरान रेलवे अधिकारियों के साथ मास्टर प्लान पर चर्चा करते हुए सांसद सी पी जोशी ने यात्रियों की भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कार्यों को शीघ्र गति देने के निर्देश दिए। लगभग 45.08 करोड़ रुपये की लागत से तैयार की गई यह पुनर्विकास योजना आगामी 50 वर्षों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर बनाई गई है तथा स्वीकृति के लिए रेलवे बोर्ड को भेजी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्टेशन का मास्टर प्लान, बिल्डिंग प्लान, फ्लोर प्लान एवं सर्कुलेशन प्लान तैयार कर अंतिम स्वीकृति के लिए मुख्यालय मुंबई भेजा जाएगा। योजना के तहत पुरानी आरएमएस बिल्डिंग से वर्तमान बुकिंग हॉल एवं आरक्षण कार्यालय तक के क्षेत्र में पुराने ढांचे हटाकर आधुनिक तीन मंजिला स्टेशन भवन का निर्माण होगा। साथ ही छह मीटर चौड़ा आधुनिक फुट ओवर ब्रिज पश्चिमी द्वार तक बनाया जाएगा। मीरा गेट की ओर प्रवेश मार्ग को भी चौड़ा किया जाएगा तथा रेलवे के पुराने क्वार्टर, यूनियन कार्यालय, जीपीएफ कार्यालय एवं आरक्षण कार्यालय का पुनर्स्थापन किया जाएगा। सभी प्लेटफॉर्मों तक सुगम पहुंच के लिए छह लिफ्ट लगाई जाएंगी। यह संपूर्ण कार्य सुगम भारत अभियान के अनुरूप होगा, जिससे दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिक एवं सभी यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। इस दौरान सांसद सी.पी. जोशी ने रेलवे मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों से दूरभाष पर चर्चा कर चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन पर पिटलाइन निर्माण का प्रस्ताव भी भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पिटलाइन बनने से ट्रेनों की वॉशिंग एवं नियमित मेंटेनेंस की सुविधा चित्तौड़गढ़ में ही उपलब्ध होगी, जिससे यहां से नई ट्रेनों के संचालन एवं टर्मिनेशन का मार्ग प्रशस्त होगा। वर्तमान में चार ट्रेनें चित्तौड़गढ़ से प्रारंभ एवं समाप्त होती हैं, जबकि पिटलाइन बनने के बाद अनेक नई ट्रेनों के संचालन की संभावनाएं बढ़ेंगी, जिसका लाभ पूरे मेवाड़ क्षेत्र के यात्रियों को मिलेगा। इस अवसर पर सांसद सी.पी. जोशी ने कहा कि ष्चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास केवल भवन निर्माण की परियोजना नहीं, बल्कि भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप एक आधुनिक, सुरक्षित, सुगम और विश्वस्तरीय यात्री सुविधाओं से युक्त परिवहन केंद्र विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने अधिकारियों को सभी कार्य गुणवत्ता एवं निर्धारित समयसीमा के अनुरूप पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने विश्वास जताया कि यह परियोजना पूर्ण होने के बाद चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन न केवल यात्रियों को अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराएगा, बल्कि मेवाड़ क्षेत्र के रेल विकास को भी नई गति देगा। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री रघु शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक, नगर उपाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, नगर महामंत्री शैलेन्द्र झंवर, मंडल रेल प्रबंधक अश्विनी कुमार, डिप्टी चीफ इंजीनियर गतिशक्ति अभियान रतलाम एसके त्यागी, सीनियर सेक्शन इंजीनियर सतीश भलमे, स्टेशन मैनेजर सीएल मीणा, टीआई रेलवे नरेश गुर्जर, एरिया मैनेजर रामेश्वर प्रसाद ,सीएमआई संजय पासी आदि उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE