मनासा। सांदीपनि विद्यालय, मनासा में आयोजित गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा महोत्सव के तीसरे दिन विविध सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। प्राचार्य बीएल बसेर ने मुख्य अतिथि रजनीश शर्मा का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
इस अवसर पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में चेतना पाटीदार, अनमोल दमामी, अंकिता खटीक, सीमा रावत, मयंक, हितेश, अनमोल, रचित उपाध्याय, हर्षिता पाटीदार, अक्षरा बैरागी, रंजना, कपिल, वर्षा, जयराज कुशवाह एवं धनेश्वरी सहित विद्यार्थियों ने गुरु के महत्व एवं भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर अपने विचार प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किए।
भाषण प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में स्नेहलता बिश्नोई, अनिल शर्मा एवं ललिता गायरी शामिल रहे। इस दौरान रघुवीर शर्मा ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थी जीवन में गुरु के महत्व पर प्रकाश डालते हुए भारतीय परंपराओं के अनुरूप जीवन जीने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम का सफल संचालन घनश्याम शर्मा ने किया, जबकि अंत में रोहित मांदले ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली।