नीमच। जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने तथा पर्यटन की संभावनाओं के प्रभावी दोहन के लिए गठित जिला स्तरीय पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद की कार्यकारिणी समिति की बैठक 23 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी। बैठक कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में दोपहर 2.30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार, नीमच में संपन्न होगी।
बैठक में विभिन्न शासकीय विभागों, स्वयंसेवी संगठनों तथा पर्यटन क्षेत्र से जुड़े हितधारकों के बीच समन्वय स्थापित कर जिले में पर्यटन विकास की संभावनाओं एवं योजनाओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
जिला प्रशासन द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों एवं सदस्यों से निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित रहने की अपेक्षा की गई है।