BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प,.. <<     NEWS : पॉलीहाउस अनुदान के नाम पर ठगी से सावधान,.. <<     KHABAR : उज्जैन में हर महीने 2 हजार डॉग बाइट के.. <<     VIDEO NEWS: बारिश का इंतजार खत्म!,मध्य प्रदेश में फिर.. <<     VIDEO NEWS: मंदसौर में डोडाचूरा के साथ तस्कर.. <<     VIDEO NEWS: युवाओं तक जहर पहुंचाने की साजिश.. <<     KHABAR : बमोरी से पिंदोनिया जर्जर रोड के लिए 12.. <<     शाजापुर में बदहाली: कृषि उपज मंडी के पीछे की.. <<     KHABAR : नरवर किले से 400 साल पुरानी ऐतिहासिक तोप.. <<     KHABAR : नीमच में पर्यटन विकास को लेकर होगी.. <<     KHABAR : विधानसभा में लग रहीं नेहरू, मुखर्जी, अटल,.. <<     KHABAR : बारिश में देरी से चिंतित किसानों के लिए.. <<     KHABAR : ब्राह्मण समाज करेगा मेधावी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 17, 2026, 5:13 pm
KHABAR : स्वरोजगार को मिलेगा नया आयाम, मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के लिए आवेदन शुरू, युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। मध्यप्रदेश शासन की मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नीमच जिले के सामान्य, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग के शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक आवेदक विनिर्माण, सेवा एवं खुदरा व्यवसाय के क्षेत्र में स्वरोजगार स्थापित करने हेतु ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

महाप्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र ने बताया कि योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक मध्यप्रदेश का मूल निवासी, 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग का तथा न्यूनतम 8वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही परिवार की वार्षिक आय 12 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।

योजना के अंतर्गत विनिर्माण क्षेत्र के लिए 50 हजार रुपये से 50 लाख रुपये तक तथा सेवा एवं खुदरा व्यवसाय के लिए 50 हजार रुपये से 25 लाख रुपये तक का बैंक ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। परियोजना प्रारंभ होने के बाद हितग्राही को ऋण पर 3 प्रतिशत की दर से अधिकतम 7 वर्षों तक ब्याज अनुदान तथा प्रचलित दर के अनुसार सीजीटीएमएसई (CGTMSE) शुल्क का लाभ भी अधिकतम 7 वर्षों तक प्रदान किया जाएगा।

ऑनलाइन आवेदन के लिए आधार कार्ड, समग्र आईडी, 8वीं की अंकसूची, पैन कार्ड, बैंक पासबुक, मूल निवासी प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आकार का फोटो, आयकरदाता संबंधी घोषणा/प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) तथा प्रस्तावित उद्योग, सेवा अथवा व्यवसाय की परियोजना रिपोर्ट सहित आवश्यक दस्तावेज अपलोड करना होंगे।

इच्छुक आवेदक शासन के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए कार्यालयीन समय में जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, स्कीम नंबर-36, औद्योगिक क्षेत्र, नीमच में संपर्क किया जा सकता है। महाप्रबंधक ने पात्र शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों से योजना का लाभ उठाकर स्वरोजगार स्थापित करने की अपील की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE