जबलपुर। ब्राह्मण समाज सिहोरा द्वारा रविवार को मेधावी छात्र-छात्राओं एवं वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। शुक्रवार को पंडित विशुद्धानंद पांडे ब्राह्मण समाज भवन में आयोजित कार्यकारिणी की बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई।
80 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों का होगा सम्मान
समारोह में सत्र 2024 में सिहोरा-खितौला के विद्यालयों से 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले ब्राह्मण समाज के छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा, 80 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों का भी सम्मान किया जाएगा।
सदस्यता अभियान और चुनाव की तैयारियों पर मंथन
बैठक में समाज के सदस्यता अभियान, आगामी चुनावों की तैयारियों और संगठन को मजबूत बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही श्रावण माह में बाबाताल स्थित शिव मंदिर में पार्थिव शिवलिंग निर्माण कराने का प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पारित किया गया।
कार्यकारिणी के सदस्य रहे मौजूद
बैठक में संरक्षक अश्वनी कुमार पाठक, अध्यक्ष राकेश पाठक, महामंत्री प्रवीण कुररिया, नरेंद्र त्रिपाठी, प्रवीण गौतम, अशोक उपाध्याय, राजेश मिश्रा, अनिरुद्ध त्रिवेदी, सुरेंद्र तिवारी, सुनील तिवारी, राजकिशोर तिवारी, नारायण तिवारी, अनिल दुबे, सतेंद्र तिवारी, प्रशांत बाजपेयी सहित कार्यकारिणी के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।