BREAKING NEWS
BIG REPORT : 45 साल पुराने कुएं की खुदाई को लेकर फिर.. <<     NEWS : माउंट आबू में दुबड़ी आठें पर्व की धूम,.. <<     KHABAR : निमाड़ी भाषा को क्षेत्रीय भाषा का दर्जा.. <<     BIG NEWS : राहुल गांधी पहुंचे इंदौर, कार्यकर्ताओं.. <<     BIG NEWS : नीमच से रतलाम तक नशे की खेप पहुंचाने की.. <<     NEWS : सांवलियाजी धाम में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 21.. <<     BIG NEWS : झूठ की गूंज बनाम छात्रों की गूंज,.. <<     BIG NEWS : पति की दूसरी शादी की खबर सुनकर कुंडलिया.. <<     KHABAR : दिनारा में नकली डीईएफ यूरिया बनाने का.. <<     NEWS : रिद्धि-सिद्धि गरबा मंडल के महोत्सव में.. <<     NEWS : अनन्त चतुर्दशी पर पचास हजार से अधिक.. <<     NEWS : तेजा दशमी एवं किसान सम्मेलन मे भाग लेगें.. <<     KHABAR : विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम निरस्त होने को.. <<     KHABAR : खेत में अकेली थी प्रेम बाई, रात में पहुंचा.. <<     KHABAR : सीईआईआर पोर्टल से शाजापुर पुलिस की बड़ी.. <<     KHABAR : कोलारस में दधिकांधा उत्सव से राधाष्टमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 17, 2026, 6:01 pm
NEWS : पॉलीहाउस अनुदान के नाम पर ठगी से सावधान, किसानों के लिए उद्यान विभाग ने जारी की एडवाइजरी, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। उप निदेशक उद्यान कार्यालय, चित्तौड़गढ़ ने जिले के किसानों से पॉलीहाउस, शेडनेट हाउस एवं अन्य उद्यानिकी योजनाओं में अनुदान दिलाने के नाम पर होने वाली साइबर ठगी और धोखाधड़ी से सतर्क रहने की अपील की है। हाल ही में विभिन्न राज्यों में ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें ठग किसानों को अनुदान का झांसा देकर ऑनलाइन अथवा अग्रिम राशि लेकर धोखाधड़ी कर रहे हैं।

उद्यान विभाग ने स्पष्ट किया है कि राजस्थान सरकार की किसी भी उद्यानिकी योजना के अंतर्गत अनुदान प्राप्त करने के लिए विभाग का कोई भी अधिकारी, कर्मचारी अथवा अधिकृत संस्था किसानों से व्यक्तिगत रूप से नकद या ऑनलाइन भुगतान की मांग नहीं करती है। सभी योजनाओं का लाभ निर्धारित प्रक्रिया एवं अधिकृत माध्यमों से ही प्रदान किया जाता है।

विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे किसी भी अज्ञात व्यक्ति, एजेंट या संस्था के बहकावे में आकर अग्रिम राशि का भुगतान न करें और न ही किसी अनजान व्यक्ति के बैंक खाते में धनराशि जमा करें। योजना से संबंधित आवेदन केवल विभाग द्वारा निर्धारित प्रक्रिया एवं अधिकृत पोर्टल के माध्यम से ही करें।

यदि कोई व्यक्ति अनुदान दिलाने के नाम पर धनराशि की मांग करता है, तो इसकी सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस एवं उद्यान विभाग को दें। विभाग ने किसानों से सतर्क रहते हुए स्वयं एवं अन्य किसानों को साइबर ठगी से सुरक्षित रखने की अपील की है।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE