खरगोन। नगर एवं ग्राम पंचायत में स्वच्छता ही सेवा है संपूर्ण स्वच्छता अभियान के अंतर्गत संपूर्ण स्वच्छता तथा प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन अंतर्गत सिंगल युस प्लास्टिक का निपटान किया जाना है। कार्यक्रम में एसडीएम सत्येंद्र बैरवा, रीमा अंसारी सीईओ जनपद पंचायत, सीएमओ कमलेश गोले, अध्यक्ष प्रतिनिधि जनपद पंचायत कसरावद राजेश बागदरे, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि लक्ष्मण पटेल जनपद पंचायत कसरावद, जितेंद्र आर्य कसरावद, जनपद पंचायत सदस्य, नगर परिषद पार्षद कसरावद एवम् अन्य जनप्रतिनिधि भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। स्वच्छता ही सेवा अंतर्गत चयनित ब्रांड एंबेसेडर शीला पटेल रेंगवा भी कार्यक्रम में उपस्थित थे। पश्चात प्रधानमंत्री आवास कार्यक्रम भी लाइव प्रसारण किया गया। प्रधानमंत्री आवास के हितग्राही तथा स्व सहायता समूह के सदस्य आम ग्रामीण कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम पश्चात स्वच्छता अभियान का कार्यक्रम बस स्टैंड पर किया गया। कार्यक्रम में स्वच्छता की शपथ अनुविभागीय अधिकारी बैरवा द्वारा समस्त उपस्थित ग्रामीण जनता शपथ दिलाई गई।