पिपलिया मंडी। नगर परिषद पिपलियामंडी द्वारा हमारा छोटू स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर कैंपेन के तहत विगत 3 दिवस में 6 स्कूलों के लगभग 550 विद्यार्थियो को नगर में ट्रेंचिंग ग्राउंड पर एजुकेशनल ट्रेनिंग हेतु भ्रमण करवाया गया। सभी विघार्थियों को वेस्ट टू आर्ट, वेट वेस्ट, ड्राई वेस्ट, सैनिटरी व डोमेस्टिक हजार्ड्स वेस्ट के बारे में समझाया गया। साथ ही सभी प्लांट्स में कचरे को केसे प्रोसेस कर ज़ीरो वेस्ट लैंड बनाया जाता है बताया गया। सभी विघार्थियों द्वारा पूरे सेशन को बहुत एंजॉय कर बहुत कुछ सीखा और घर पर भी सभी को विजिट करने व आस पास साफ सफाई रखने, घर में जैविक खाद बनाने, जैसे गतिविधि करने व अन्य को भी ऐसा करने हेतु प्रेरित करेंगे प्रण लिया। नगर परिषद द्वारा जल्द ही वेस्ट टू आर्ट थीम पर प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जिसमें सभी 15 स्कूलों के 1100 बच्चो द्वारा भाग लिया जाएगा व बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी को स्टेट लेवल पॉलिटिकल लीडर व ऑफिसर से सम्मानित कर पुरस्कृत किया जाएगा।