रतलाम। बढ़ते हुए यौन अपराधों एवं गुड टच बैड टच के प्रति शहर के उत्कृष्ट स्कूल में विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। आजकल बालक, बालिकाओं के साथ यौन शोषण एवं दुराचार की घटनाएं आए दिन सामने आती हैं। इन घटनाओं से बचने के लिए विद्यार्थियों को सचेत, सुरक्षित रहने की समझाइश दी गई साथ ही सभी विद्यार्थियों को ऑनलाइन लिंक के माध्यम से गुड टच बैड टच को बेहतर तरीके से जानने के लिए प्रेरित किया।
जागरूकता कार्यक्रम स्कूल प्रिंसिपल सुभाष कुमावत की उपस्थिति में किया। कार्यक्रम का आयोजन प्रभारी नमीता वर्मा, यशस्वी वर्मा, सुधा भट्ट द्वारा किया। शिक्षक रमेश चंद्र पांचाल, शरद शर्मा, ललित मेहता, माया मोर्य, अंकिता पाल, अर्चना कछावा, आरएन राठौड़, हेमंत वाला, नीमा गोयल आदि उपस्थित रहे।