कनावटी। शहर के प्रतिष्ठित ज्ञानोदय विश्वविद्यालय में नवरात्रि के पावन अवसर पर माताजी की आराधना कर विद्यार्थियों द्वारा गरबे की आकर्षक प्रस्तुति दी। सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत ज्ञानोदय विश्वविद्यालय कुलाधिपति डॉ.माधुरी चौरसिया,ज्ञानोदय इंटरनेशनल के निर्देशिका डॉ.गरिमा चौरसिया, उप कुलपति डॉ.प्रशांत शर्मा,रजिस्टार प्रो. हेमंत प्रजापति,प्राचार्य डॉ.सुरेंद्र शक्तावत,डॉ.दिनेश पाटीदार डॉ.दिनेश तिवारी,प्राचार्य एच.एस.राठौर, डॉ मंगल सिंह पवार,डॉ.ललित यादव ने मां दुर्गा की आरती कर प्रारंभ किया। इसी श्रृंखला में गरबा उत्सव में पधारे सभी अतिथि उषा जैन, वीणा सक्सेना,बृजबाला झवर,मंजू मित्तल,आशा नाहर,दिलखुश बंब,सरोज लोढ़ा आदि का स्वागत किया। इस अवसर पर डॉ.माधुरी चौरसिया ने अपने उद्बोधन में कहां की मां दुर्गा की भक्ति में सरस्वती का संगीत और नटराज की नृत्य कला दिखती है!ज्ञानोदय गरबा महोत्सव में सभी सजीले गरबा विद्यार्थियों ने अपने निराले अंदाज और रंगीली वेशभूषा में जमकर डांडिया किया। ज्ञानोदय इंटरनेशनल की निर्देशिका डॉ.गरिमा चौरसिया ने बताया कि यह सिर्फ उत्साह और उल्लास ही नहीं था बल्कि भक्ति की प्रतीक मां दुर्गा के प्रति हिलोर लेता गहरा भक्ति भाव भी दिखता है।कार्यक्रम का संचालन प्रो.पंकज श्रीवास्तव तथा प्रो.पंकज तिवारी ने किया। प्रो. अनूप चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि ज्ञानोदय डांडिया उत्सव में अंबिका ग्रुप,भक्ति की शक्ति,द अमेजिंग गरबा,ग्रुप सिद्ध सरस्वती ग्रुप,नवदुर्गा ग्रुप,राधा रानी ग्रुप,शुभारंभ ग्रुप,गरबा रिबेल्स,एक्सीलेंस ग्रुप,द हैप्पी हारमोंस ग्रुप तथा दुर्गा ग्रुप आदि सभी ग्रुप में प्रतियोगिता हुई।नवरात्रि के अवसर पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी ज्ञानोदय कॉलेज के छात्रों ने एक से बढ़कर एक नृत्य की प्रस्तुति दी! जिसमें बड़ी संख्या में छात्रों की भागीदारी इसकी लोकप्रियता को प्रदर्शित करता है। इस तरह के आयोजन से प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलता है।निर्णायक की भूमिका में सपना गोयल,रिंकू राठौर,शशांक बच्चन,राजश्री गोयल मंचासिंन थे।
डांडिया प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार द अमेजिंग ग्रुप,द्वितीय पुरस्कार गरबा रेवेल ग्रुप तथा तृतीय पुरस्कार नवदुर्गा ग्रुप एवं सांत्वना पुरस्कार भक्ति की शक्ति ग्रुप ने प्राप्त किया इसी प्रकार एकल नृत्य में भी प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार विद्यार्थियों को प्रदान किए गए। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र व आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में विद्यार्थी,समस्त विभागध्यक्ष,समस्त प्राध्यापक आदि उपस्थित थे। अंत में आभार व्यक्त बालकवि बैरागी के प्राचार्य डॉ.सुरेंद्र शक्तावत ने किया। उक्त जानकारी प्रो.अनूप चौधरी ने दी।