BREAKING NEWS
NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प,.. <<     NEWS : पॉलीहाउस अनुदान के नाम पर ठगी से सावधान,.. <<     KHABAR : उज्जैन में हर महीने 2 हजार डॉग बाइट के.. <<     VIDEO NEWS: बारिश का इंतजार खत्म!,मध्य प्रदेश में फिर.. <<     VIDEO NEWS: मंदसौर में डोडाचूरा के साथ तस्कर.. <<     VIDEO NEWS: युवाओं तक जहर पहुंचाने की साजिश.. <<     KHABAR : बमोरी से पिंदोनिया जर्जर रोड के लिए 12.. <<     शाजापुर में बदहाली: कृषि उपज मंडी के पीछे की.. <<     KHABAR : नरवर किले से 400 साल पुरानी ऐतिहासिक तोप.. <<     KHABAR : नीमच में पर्यटन विकास को लेकर होगी.. <<     KHABAR : विधानसभा में लग रहीं नेहरू, मुखर्जी, अटल,.. <<     KHABAR : बारिश में देरी से चिंतित किसानों के लिए.. <<     KHABAR : ब्राह्मण समाज करेगा मेधावी.. <<     KHABAR : सांदीपनि विद्यालय मनासा में गुरु.. <<     KHABAR : स्वरोजगार को मिलेगा नया आयाम,.. <<     VIDEO NEWS: बारिश का इंतजार खत्म!,मध्य प्रदेश में फिर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 10, 2024, 4:29 pm
KHABAR : सिंधिया ने शिवसेना नेता संजय राउत पर साधा निशाना, देश की 1.42 करोड़ लाडली बहना मुंह तोड़ जवाब दे, टाटा के निधन को बताया व्यक्तिगत क्षति, पढे़ खबर 

Share On:-

ग्वालियर। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने महाराष्ट्र के शिवसेना नेता संजय रावत पर लाड़ली बहन को लेकर दिए गए बयान को लेकर निशाना साधा है। सिंधिया ने कहा कि मैं तो निवेदन करूंगा मेरे मध्य प्रदेश की एक करोड़ 42 लाख लाडली बहना, मुंह तोड़ जवाब संजय राउत को दें। भारतीय जनता पार्टी की मोहन सरकार ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए योजना शुरू की है, जो लोग ना कुछ करते हैं, ना चाहते हैं। आज जन हितैषी योजनाओं को कलंकित कर रहे हैं। महाराष्ट्र में भी लाडली बहना योजना शुरू हो चुकी है। सिंधिया ने राउत से सवाल किया कि इतनी जलन क्यों हो रही है? उनके घर वाले भी इस योजना में लाभान्वित हो, यही कामना करना चाहता हूं। 


सिंधिया ने रतन टाटा के निधन पर कहा कि देश को बहुत बड़ी क्षति हुई है। भारत माता के जिस सपूत ने दृढ़ता के साथ केवल टाटा समूह का नाम विश्व भर में अंकित नहीं किया बल्कि तिरंगे को भी विश्व भर में अंकित किया। रतन टाटा वास्तविक तौर में एक टाइटन थे, उनमें रिस्क लेने की क्षमता थी। जो विरासत में मिली थी। वही सिंधिया ने रतन टाटा के निधन को व्यक्तिगत क्षति बताया है। उन्होंने कहा कि उनके परिवार के साथ चार पीढ़ियों के संबंध रहे हैं। माधव महाराज प्रथम ने जमशेद टाटा को टाटा स्टील की स्थापना में मदद की थी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE