मंदसौर। हायर सेकेंडरी स्कूल डिगावमाली में कक्षा 9वी में बाहर गांव से आने वाले छात्र-छात्राओं को शासन द्वारा प्रदत्त निरूशुल्क साइकिल प्रदान की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बसंत जी शर्मा अध्यक्ष जनपद पंचायत मंदसौर द्वारा छात्रों को माला पहनाकर सम्मानित करते हुए 44 साइकिल प्रदान की गई उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजना में इस योजना का उद्देश्य है कि छात्र-छात्राएं विशेष कर बालिकाएं अपनी पढ़ाई बीच में नहीं छोड़े अपने गांव के समीप के हायर सेकेंडरी स्कूल में जाकर अपनी पढ़ाई निरंतर जारी रखें उनके द्वारा छात्र-छात्राओं को प्रतिदिन स्कूल आने के लिए प्रेरित किया गया तथा छात्र-छात्राओं को परिवार व समाज में संस्कारित एवं चरित्रवान रहने के लिए आह्वान किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य जीवन कुमार शर्मा व स्टाफ सदस्य सपना कविश्वर माया लचेटा अनवर अहमद खान अनीता सिंगार विशाखा बामनिया प्रतिभा राठौर प्रियंका तंवर गोपाल प्रजापति एवं गांव की गणमान्य नागरिक तथा पालक उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन संस्था के वरिष्ठ उच्च माध्यमिक शिक्षक गणेश राम ढोंचावत ने किया।