शाजापुर। थाना मक्सी क्षेत्र से एक महिला को रात्रि के समय देवास जाने के लिए बस नहीं मिल रही है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में दिनाँक 09-10-2024 को रात्रि 11 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल मक्सी थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112/100 स्टाफ आरक्षक रोहित झलावा और पायलेट प्रबल शर्मा ने मौके पर पहुँचकर बताया कि 32 वर्षीय नेहा मालवीय को मक्सी बस स्टैंड से रात्रि के समय देवास जाने के लिए बस नहीं मिल रही थी। महिला ने डायल 100 पर कॉल कर मदद मांगी थी। डायल-112/100 जवानों द्वारा महिला को सकुशल देवास पहुंचाया गया एवम् परिजनों को सूचित किया गया । देर रात सहायता के लिए महिला द्वारा डायल-112/100 सेवा का आभार व्यक्त किया गया।