BREAKING NEWS
KHABAR : फर्जी डॉक्टर कांड में डिप्टी सीएम का बड़ा.. <<     VIDEO NEWS:नीमच भाजपा में मैडम की जंबो टीम.. <<     KHABAR : खरगोन में पहली बार निकली भगवान जगन्नाथ की.. <<     KHABAR : खरगोन में वन कर्मचारी संघ ने पदोन्नति.. <<     NEWS : राणा पूंजा भील समाज विकास समिति ने बच्चों.. <<     KHABAR : टंट्याभील चौराहे पर 17 दिन से.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में एमपी को मिले ₹20,193 करोड़ के निवेश.. <<     मलेनी नदी शिव मंदिर में घटना, आरोपियों की.. <<     BIG NEWS : नीमच भाजपा में संगठन विस्तार, जिला.. <<     शहडोल फर्जी डॉक्टर केस: डिप्टी सीएम राजेंद्र.. <<     KHABAR : निजी स्कूलों की मनमानी पर उठे सवाल,.. <<     BIG NEWS : एमपी में नाइट शिफ्ट करने वालों को मिलेगी.. <<     KHABAR : श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का संगम, जय.. <<     नीमच के रेवली देवली में बड़ा खतरा टला,किसान.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव में अवधेश नायक पर दोनों.. <<     KHABAR : पन्ना में गौसेवा का महाशंखनाद, रावतपुरा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 13, 2024, 1:33 pm
KHABAR : गुना के प्रिंसिपल क्श्र वीरेंद्र सिंह राजपूत का तबादला, भोपाल कोर्ट के अमिताभ मिश्रा होंगे गुना के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, पढे़ खबर 

Share On:-

गुना। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश का तबादला हो गया है। वह अब नीमच जिला एवं सत्र न्यायालय में प्रिंसिपल डीजे होंगे। उनकी जगह भोपाल कोर्ट के प्रिंसिपल डीजे को गुना का प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाया गया है। हाई कोर्ट ने तबादले के आदेश जारी किए हैं।


हाई कोर्ट ने चार जिलों के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीशों के तबादला आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार गुना जिला एवं सत्र न्यायालय के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश वीरेंद्र सिंह राजपूत का तबादला नीमच किया गया है। उनकी जगह भोपाल कोर्ट के प्रिंसिपल डीजे अमिताभ मिश्रा को गुना कोर्ट का प्रिंसिपल डीजे बनाया गया है।


बता दें कि प्रिंसिपल डीजे वीरेंद्र सिंह राजपूत पिछले लगभग तीन सालों से गुना सेशन कोर्ट में पदस्थ थे। फरवरी 2025 में गुना कोर्ट में उनके तीन वर्ष पूरे होने वाले थे। उन्होंने अपने कार्यकाल में कोर्ट में कई काम कराए। इसमें सबसे प्रमुख कार्य रिकॉर्ड दुरुस्ती और उसे व्यवस्थित करने का था। रिकॉर्ड रखने के लिए बस्ता उन्होंने बाजार से न खरीदकर उज्जैन जेल में कैदियों द्वारा बनाए गए बस्ते मंगवाए।


इसके अलावा पुराने और कंडम फर्नीचर की जगह नया फर्नीचर लगवाया और कोर्ट रूम्स को व्यवस्थित कराया। इसके अलावा विधिक भवन की बिल्डिंग जीर्ण-शीर्ण हालत में थी। उसका रेनोवेशन भी उन्होंने करवाया। अब इस भवन में पॉक्सो कोर्ट लगती है। कोर्ट परिसर के गार्डन में भी उन्होंने व्यक्तिगत रुचि लेते हुए उसको व्यवस्थित कराया। नए पौधों सहित सौंदर्यीकरण का काम कराया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE