नीमच। शहर के राठौर परिसर में समता युवा संघ द्वारा आज विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह रक्तदान शिविर आचार्य श्री नानेश के 25वें पुण्य स्मृति दिवस और आचार्य श्री रामलाल जी महाराज के पदारोहण दिवस के उपलक्ष में आयोजित किया गया। रक्तदानम शिविर में 108 यूनिट रक्तदान का लक्ष्य रखा गया है। शिविर में जैन समाज के युवाओं के साथ-साथ अन्य सामाजिक संस्थाओं से जुड़े रक्तदाताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा दिया। ए ब्लड डोनेशन ड्राइव श्री अखिल भारत वर्षीय जैन महात्तम शिखर आयोजन समिति की प्रेरणा से संपन्न हो रहा है। चौरडिया हॉस्पिटल की दी लाइफ ब्लड सेंटर की टीम के डॉ मनीष छाबड़ा और उनकी टीम ने रक्तदान शिविर में अपनी सेवाएं दी है। समता युवा संघ के पदाधिकारियों बताया कि मानव जीवन की रक्षा में रक्तदान सबसे महत्वपूर्ण है। इससे बड़ा दान कोई हो ही नहीं सकता। मानव जीवन की रक्षा के उद्देश्य से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।