दमोह। मध्य प्रदेश के पर्यटन एवं सस्कृति मंत्री और दमोह के जबेरा विधानसभा से विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी पूरे नवरात्रि में भक्ति में लीन रहे। इसी कड़ी में कल दशहरा के अवसर पर वह भक्तों के साथ माता के गीत पर जमकर थिरके। साथ ही ढोल भी बजाया। उनका अनोखा अंदाज देखकर हर कोई हैरान हो गया।
दरअसल, मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी कल विजयादशमी पर अपने विधानसभा क्षेत्र जबेरा पहुंचे थे। यहां वह बुंदेली परंपरा के बरेदी नृत्य पर ढोलक बजाकर नाचते गाते हुए नजर आए। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
बता दें कि बीते गुरुवार को यहां पर मशहूर गायिका कविता पौडवाल अपने देवी गीतों की प्रस्तुति देने के लिए पहुंचीं थी। इस दौरान पर्यटन संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी देवी मां के गीतों में लीन होकर नाचने लगे। उन्हें नाचते देख उनके साथ मौजूद कई समर्थक और जनप्रतिनिधि भी देवी मां के गीतों की धुन पर नाचते दिखे।